एक्टिंग की दुनिया में हमेशा ही सफलता के शिखर पर रहना आम बात नहीं है। ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने करियर की शुरुआत में तुरंत सफलता हासिल कर ली, लेकिन फिर धीरे-धीरे इनका फिल्मी ग्राफ नीचे गिर गया और यह गुमनामी की जिंदगी जीने। इनमें से एक पापुलर एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर का भी नाम शामिल है। एक समय पर वर्षा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बीते कुछ सालों में वह मानो बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगभग दूर हो गई। हालाँकि उन्हें छोटे पर्दे पर देखा गया लेकिन फिर वह दोबारा अपनी पापुलैरिटी हासिल नहीं कर पाई। आज 28 फरवरी को वर्षा उसगांवकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..
करियर के शुरुआत में मिली सफलता
28 फरवरी 1965 को गोवा के एक कोकणी परिवार में जन्मी वर्षा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में मराठी प्ले ‘ब्रह्मचारी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘विदूषक’, ‘अफलातून’, ‘लापांडव’ जैसी मराठी फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखाया। इसी बीच वर्षा को साल 1987 में बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय सीरियल ‘महाभारत’ में काम करने का मौका मिला जिसमें वह ‘उतरा’ के किरदार में नजर आई थी।
इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 1991 में आई फिल्म ‘दूध का कर्ज’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हत्या’ में काम किया जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिनों में वर्षा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र, जैकी श्रॉफ, रजनीकांत और नाना पाटेकर जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। हालांकि एक्ट्रेस जिस सफलता की हकदार थी उन्हें वह नहीं मिल पाई।
परिवार ने भी किया था बेदखल
एक समय पर वर्षा की फिल्म ‘इंसानियत के देवता’, ‘मुकदमा’, ‘शिकारी’, ‘हनीमू’न समेत कई फिल्में लगातार फ्लॉप रही। इसी बीच वर्षा ने साल 2000 में म्यूजिक डायरेक्टर रवि शंकर शर्मा के बेटे अजय शर्मा से शादी कर अपना घर बसा लिया। शादी के बाद वर्षा इंडस्ट्री से लगभग दूर हो गई, लेकिन अचानक उनका नाम सुर्खियों में तब आया जब उनके पति को ससुर ने अपनी प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया।
साल 2012 में जब एक्ट्रेस के पति अजय शर्मा के पिता रवि शंकर का निधन हुआ तो अजय की बहनों ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी बहनों का कहना था कि एक्ट्रेस ने उनके पिता की पूरी संपत्ति हड़प ली। हालांकि बाद में यह सच्चाई खुलकर सामने आई कि रवि शंकर ने कभी अजय और वर्षा को अपनी वसीयत में हिस्सा ही नहीं दिया, जबकि पूरी प्रॉपर्टी उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी।
टीवी में भी किया काम
बता दें, इसके बाद वर्षा ने कई टीवी शोज में काम किया। वर्षा भले ही इन दिनों किसी फिल्म में नजर नहीं आती हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई। आज भी वर्षा सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। एक्ट्रेस को आखिरी बार कपिल शर्मा के शो में देखा गया था जहां पर वे कुछ अन्य अभिनेत्रियों के साथ मस्ती मजाक करती दिखी थी।