भोजपुरी सिंगर Tuntun Yadav ने एक्ट्रेस Shubhi Sharma के साथ की म्यूजिक वीडियो की शूटिंग, बोले शूटिंग से पहले एक्ट्रेस से इश्कबाज़ी की ली इजाज़त

Tuntun Yadav And Shubhi Sharma Video Song Shooting: भोजपुरी इंडस्ट्री के नये सिंगिंग सेनसेशन के रूप में गायक व एक्टर टुनटुन यादव ने फैन्स के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। टुनटुन यादव के कई वीडियोज सांग्स यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में रहे हैं। लोग टुनटुन के गानों को खूब पसंद करते हैं। पर टुनटुन का नाम गायिकी के साथ ही काफी विवादों में रहता है। उन पर अक्सर जातिवाद का आरोप भी लगता है कि वो अपने गानों में अपने ही जाति समाज को हीरो के रूप में पेश करते हैं। इन सब से इतर टुनटुन यादव हाल ही में मुंबई में एक वीडियो गाने की शूटिंग के सिलसिले में आए थे। जहां पर वो पहली बार एक्ट्रेस शुभी शर्मा के साथ एक गाने की शूटिंग खत्म किए हैं। इस मौके पर बातचीत में उन्होने अपने ऊपर लगे विवादों पर भी खुलकर बातचीत की है।

लहरें से खास बातचीत करते हुए टुनटुन यादव ने बताया कि शुभी शर्मा के साथ शूटिंग का उनका ये पहला अनुभव हैं। वो एक बड़ी कलाकार है। वो अपने आपको लकी मानते हैं कि उनके साथ शुभी शर्मा जैसी नामी एक्ट्रेस काम किया है। शूटिंग से पहले ही टुनटुन ने शुभी से उनके साथ इश्कबाजी करने की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद ही गाने की शूटिंग शुरू हुई। इस मौके पर टुनटुन ने अपने ऊपर लगे विवादों पर भी खुलकर बातचीत की और कहा कि आरोप का क्या, वो तो लगते रहते हैं। अब हम जो हैं, वो तो बोल ही सकते हैं। हमें तो नहीं लगता कि उससे किसी को कोई तकलीफ होनी चाहिए।

आपको बता दें कि टुनटुन यादव का एक गाना आहिरान काफी फेमस हुआ था। इसी गाने को लेकर ज्यादा विवाद हुआ था। गायिका तानिया झा ने भी इस गाने को लेकर सख्त ऐतराज जताया था। इसके अलावा भोजपुरी के सिंगर्स के बीच गाने की चोरी का भी आरोप एक दूसरे पर लगाया गया था। इस पर भी खूब बवाल हुआ था। गाने की चोरी पर भी टुनटुन यादव ने अपनी बात रखी है और बताया कि इसकी सच्चाई क्या था। अब देखना ये है कि दूसरे गानों की तरह ही शुभी शर्मा के साथ टुनटुन का ये गाना कितना कामयाब होता है।

टुनटुन यादव और शुभी शर्मा के इस गाने को जीतू भोजपुरिया ने निर्देशित किया है। जबकि एवरेस्ट म्यूजिक कंपनी द्वारा ये गाना प्रोड्यूस किया जाएगा। निर्देशक ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर ये गाना एवरेस्ट भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani जल्द ही कर सकते हैं परदे पर वापसी, Anand Rungta की इस फिल्म से मिला इशारा?

ताज़ा ख़बरें