Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani जल्द ही कर सकते हैं परदे पर वापसी, Anand Rungta की इस फिल्म से मिला इशारा?

खबर है कि खेसारी लाल और काजल राघवानी एक साथ फिर से परदे पर वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। इस बात का इशारा भोजपुरी स्टार ने हाल ही में दिया है

Khesari Lal To Romance Again With Kajal Raghwani: एक समय था जब भोजपुरी की हिट मशीन खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी लोग खूब पसंद करते थे। दोनों ने एक साथ करीब 25-30 फिल्में कर चुके हैं। पर अचानक दोनों ने एक साथ फिल्में करना बंद कर दिए। इसके पीछे दोनों के कथित अफेयर को वजह माना गया था। दोनों ने ब्रेकअप पर एक दूसरे पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे। खेसारी लाल ने तो माफी भी मांगी थी। पर बावजूद इसके सालों से दोनों एक साथ कहीं भी नजर नहीं आए। अब खबर है कि दोनों एक साथ फिर से परदे पर वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। इस बात का इशारा खेसारी लाल यादव ने हाल ही में दिया है।

भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 की रिलीज डेट टलने पर मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी के साथ फिल्म करने पर प्रतिक्रिया जाहिर की थी। एक्टर ने कहा था कि काजल राघवानी जी एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। उनके साथ उन्होने कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वे नई लड़कियों के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन अगर कुछ अच्छा मिलेगा दोनों को साथ में आने के लिए, तो वो जरूर काजल राघवानी के साथ फिल्म करना चाहेंगे। काजल के साथ फिल्म करने को लेकर दिए खेसारी के बयान के बाद फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

एक तरफ खेसारी लाल यादव ने ये बयान दिया, तो वहीं दूसरे ओर आनंद रूंगटा खेसारी को लेकर एक नई फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। जिन्होने इससे पहले खेसारी और काजल राघवानी के साथ फिल्म बलम जी लव यू कर चुके हैं। ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि हो सकती है कि आनंद रूंगटा खेसारी और काजल को फिर से एक साथ परदे पर लाए। पर खबर है कि एक्शन से भरपूर इस नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म में चांदनी सिंह को कास्ट किया जा रहा है। ऐसे में काजल और खेसारी के साथ में आने की फिलहाल संभावना कम लग रही है।

वैसे आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की संघर्ष 2 अब दशहरे के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। 20 अक्टूबर को पवन सिंह की हर हर गंगे भी रिलीज हो रही है। ऐसे में इन दोनों ही फिल्मों का क्लैश इस बार भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा। दोनों ही फिल्मों को लेकर सफलता का दावा किया जा रहा है। पर देखना ये है कि दर्शक अब कौन सी फिल्म को देखना पसंद करेगा।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav के साथ अफेयर की खबरों पर बोली Shruti Rao, मेरा किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है जब होगा तो..

ताज़ा ख़बरें