Jitendra से Vivek तक, जब शूटिंग देखने आए फैन पर आया इन सितारों का दिल, शादी कर बनाया हमसफ़र!

डिंपल 16 साल की उम्र की थी तभी से राजेश खन्ना की दीवानी थी, लेकिन उन्हें इस बात का कभी एहसास नहीं था कि वह एक दिन राजेश खन्ना की पत्नी बन जाएगी।

फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकार अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। अपने को-एक्टर के साथ-साथ काम करते-करते उन्हें दिल दे बैठना एक आम बात है, लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने को-एक्टर को छोड़कर अपने फैंस को दिल दे बैठे। जी हां.. इन स्टार्स ने बड़े-बड़े सितारों से नहीं बल्कि अपने ही फैन से शादी रचाई और उन्हें जिंदगी भर का हमसफर बनाया। आज हम बात करेंगे कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अपने ही फैन को जीवनसाथी बनाया और अब यह खुशी-खुशी अपना जीवन जी रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में..

जीतेन्द्र
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का। जितेंद्र कपूर ने शोभा कपूर से शादी रचाई है। हालांकि कम लोग जानते हैं कि, शोभा कपूर कभी जितेंद्र की फैन हुआ करती थी। दरअसल, शोभा कपूर ब्रिटिश एयरवेज में काम किया करती थी और अक्सर जितेंद्र की फ़िल्में देखा करती थी। इसी बीच जितेंद्र और शोभा की मुलाकात हुई और फिर यह रिश्ता शादी में बदल गया। जितेंद्र और शोभा ने साल 1976 में शादी की थी जिसके बाद उनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम तुषार कपूर और एकता कपूर है।

दिलीप कुमार
दूसरे नंबर पर है हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार। जी हां.. इस लिस्ट में दिलीप कुमार का नाम भी शामिल है। उन्होंने एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी रचाई है, लेकिन सायरा बानो एक्ट्रेस से पहले दिलीप कुमार की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थी और उनकी शूटिंग देखने भी जाती थी। शूटिंग के दौरान ही दिलीप कुमार की नजर सायरा बानों पर पड़ी और इन्होंने साल 1966 में शादी रचा ली। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि दिलीप कुमार की उम्र उन दिनों 44 साल थी जबकि सायरा केवल 22 साल की थी, इसके बावजूद इन्होंने शादी रचाई और ताउम्र के लिए यह दोनों एक दूसरे के हुए।

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबरॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक समय पर ऐश्वर्या राय जैसी टॉप एक्ट्रेस को डेट कर चुके विवेक की शादी प्रियंका अल्वा से हुई है, लेकिन प्रियंका पहले विवेक ओबरॉय की फैन हुआ करती थी। प्रियंका खुद इस बात को कबूल कर चुकी है कि, वह अक्सर विवेक विवेक ओबरॉय की फिल्में देखा करती थी और बहुत खुश होती थी। लेकिन उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि विवेक से उनकी शादी हो जाएगी। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद ही विवेक ओबरॉय की जिंदगी में प्रियंका आई और इन दोनों ने फिर शादी रचा ली।

राजेश खन्ना
इसके अलावा नाम आता है पॉपुलर अभिनेता राजेश खन्ना का। यह थोड़ा सा अजीब हो सकता है लेकिन डिंपल कपाड़िया जितनी बड़ी एक्ट्रेस थी उसे कई ज्यादा वह उस दौर में राजेश खन्ना की फैन हुआ करती थी। जब वह 16 साल की उम्र की थी तभी से राजेश खन्ना की दीवानी थी, लेकिन उन्हें इस बात का कभी एहसास नहीं था कि वह एक दिन राजेश खन्ना की पत्नी बन जाएगी। इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद डिंपल और राजेश खन्ना ने कई फिल्मों में काम किया। इसी बीच साल 1973 में यह शादी के बंधन में बंध गए।

शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। दरअसल, एक समय पर राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। उनकी शूटिंग देखने भी जाया करते थे। इसी बीच राज कुंद्रा और शिल्पा की मुलाकात लंदन में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और साल 2009 में यह शादी के बंधन में बंध गए। कपल दो बच्चों के माता-पिता है।

ये भी पढ़ें: Good News! माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर सिंह, चंद मिनट में लगा बधाइयों का तांता!

ताज़ा ख़बरें