Tejasswi Prakash को मिला बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस का अवॉर्ड, Karan Kundrra के पिता ने कहा- मुझे गर्व है

तेजस्वी प्रकाश को कल रात दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नागिन 6 के लिए उन्हें बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस पर करण कुंद्रा के पिता ने अपना रिएक्शन दिया है

Dadasaheb Phalke Award 2023: दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन बीती रात मुंबई में किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक हस्तियां शामिल हुईं। इस इवेंट में बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने भी लाइमलाइट लूटी। इस दौरान टीवी की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। उनके लुक के लिए तेजस्वी प्रकाश की खूब तारीफ भी हो रही है। तेजस्वी को बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

तेजस्वी प्रकाश ने टीवी सीरियल ‘नागिन 6’ से अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे पहले उन्होंने बिग बॉस 15 का खिताब जीता था। वहीं, अब नागिन 6 के लिए तेजस्वी को बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस इस अवॉर्ड को पाकर बहुत खुश है। इसके अलावा उनके फैंस उन्हें बधाई देने के साथ-साथ उनके लुक की काफी तारीफ भी कर रहे है। अवॉर्ड फंक्शन में गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं तेजस्वी प्रकाश ने लाइमलाइट लूटी। उनके इस लुक हर कोई पसंद कर रहा है। उनके इस लुक को देखकर फैंस उन पर प्यार लुटा रहे है।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर तेजस्वी के बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। टीवी इंडस्ट्री के तमाम सितारें भी तेजस्वी को बधाई दे रहे है। इनके अलावा करण कुंद्रा के पिता ने भी अपनी होने वाली बहू तेजस्वी को बधाई दी है। करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में करण के पिता ने कहा है कि, ‘कमाल है, तेजू हमनें तुम पर गर्व है।’ इसके बाद करण कहते है, ‘मैं भी।’ तभी करण के पिता कहते है कि नहीं इसे कम है। उन्होंने आगे कहा, ‘यह भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। बड़े-बड़े लोगों को भी यह पुरस्कार नहीं मिला। लेकिन वह खुशकिस्मत हैं कि इतनी कम उम्र में उन्हें यह सब मिला। भगवान उस पर कृपा बनाए रखें।’ इसके बाद करण तेजस्वी को एक किस देते है।

तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए एक स्टोरी भी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपने अवॉर्ड के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने लिखा है, ‘नागिन 6′ को आप सभी ने जो प्यार दिया है, उसके लिए शुक्रिया. भविष्य में आप सभी के लिए और भी बहुत कुछ है। पिक्चर सभी बाकी है।’ तेजस्वी और करण इंडस्ट्री के क्यूट कपल है। वह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है।

ये भी पढ़े: Indian Idol 13 में होगी Neha Kakkar की वापसी, इस वजह से छोड़ा था शो

ताज़ा ख़बरें