Indian Idol 13 में होगी Neha Kakkar की वापसी, इस वजह से छोड़ा था शो

इंडियन आइडल 13 की स्टार जज नेहा कक्कड़ जल्द ही शो में वापसी कर रही है। नेहा कक्कड़ अगले हफ्ते शो में वापसी कर सकती है

Indian Idol 13-Neha Kakkar: सोनी टीवी का मशहूर सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 13’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे है। शो में होस्ट, जज और सभी कंटेस्टेंट्स खूब मस्ती कर रहे नजर भी आते है। लेकिन कुछ लोग नेहा कक्कड़ को मिस कर रहे है। ऐसे में खबर आ रही है कि नेहा कक्कड़ जल्द शो में वापसी कर रही है। नेहा एक बार फिर जज की कुर्सी संभालती नजर आएंगी। सिंगर अगले हफ्ते अपनी कुर्सी पर लौट सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ अगले हफ्ते से बतौर जज वापसी कर सकती है। नेहा न्यू ईयर के मौके पर शो की सक्सेस पार्टी में नजर आईं थी। लेकिन उसके बाद वो किसी भी एपिसोड में नजर नहीं आईं। लोग नेहा की जजिंग और काफी मिस कर रहे है। फिलहाल शो में जज की कमान हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के हाथों में है। इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज भी खास मेहमान के तौर पर आते है।

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने अपने कमिटमेंट के चलते इंडियन आइडल से दूरी बना ली थी। लेकिन अब वह वापसी करने के लिए तैयार है। नेहा ने वर्क कमिटमेंट के चलते इंडियन आइडल 12 में बीच में ही शो छोड़ दिया था। जिसके बाद शो में जज की कुर्सी उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने संभाली। इंडियन आइडल के मंच पर नेहा कक्कड़ कई बार भावुक हो जाती है। इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है। नेहा बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर्स में से एक है। उन्होंने अपने करियर में सुपरहिट गाने दिए है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

नेहा कक्कड़ ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत इंडियन आइडल के मंच से की थी। वह इंडियन आइडल 2 में नजर आई थी। नेहा शो तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में मशहूर हो गईं। इसके बाद जब नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल की जज बनीं तो सभी हैरान रह गए और उनकी काफी तारीफ भी हुई। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। उनके गाने खूब पसंद किए जाते हैं। नेहा के अलावा उनके भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ ने भी कई बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज देते है।

ये भी पढ़े: Adil Khan को फिर मिली न्यायिक हिरासत, पति की बेवफाई से बेहाल Rakhi Sawant

ताज़ा ख़बरें