Jawan से पहले SRK ने इन फिल्मों में निभाया था डबल रोल, जानें अभिनेता की डबल रोल वाली कितनी फिल्में रही फ्लॉप और हिट?

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में ट्रिपल या फिर डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे।

SRK flop and hit films in double role before Jawan: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल या फिर ट्रिपल रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता ने जिन्होंने कई बार अपनी फिल्मों में डबल रोल निभाया है। शाहरुख ने लगभग आठ से नौ फिल्मों में डबल रोल निभया है। तो आज हम शाहरुख ऐसी ही फिल्मों के बारे में बतायेंगे जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया है और यह डबल रोल वाली कितनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं और फ्लॉप इनके बारें में भी बतायेंगे। 

शाहरुख खान की डबल वाली रोल वाली हिट और फ्लॉप फिल्में: 

1.English Babu Desi Mem (फ्लॉप): शाहरुख खान ने इस फिल्म में ट्रिपल रोल निभाया था। साल 1996 में शाहरुख की यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट सोनाली बेंद्रे थी। इस फिल्म को प्रवीण निश्चल ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म दर्शकों को तो पसंद आई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

2.Duplicate (फ्लॉप):साल 1998 में आई शाहरुख ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख ने एक बैड बॉय और एक गुड बॉय का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट सोनाली बेंद्रे और जूही चावला थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। शाहरुख की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

3. Paheli (फ्लॉप): राजस्थान की पृष्ठभूमि पर साल 2005 में आई इस फिल्म में भी शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म को अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

4.Don(हिट): साल 2005 में आई इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। शाहरुख की यह डबल रोल वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 

5: Om Shanti Om: इस  फिल्म को साल 2007 में रिलीज किया गया था। निर्देशक-फराह खान। बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट-सुपर-हिट।

6.Ra.One: इस फिल्म को साल 2011 में रिलीज किया गया था। निर्देशक-अनुभव सिन्ह। बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट-औसत।

7.Fan: यह फिल्म  साल 2016 में रिलीज हुई। निर्देशक-मनीष शर्मा।बॉक्स ऑफिस-फ्लॉप। 

ये भी पढ़े: SRK की Jawan ने तोड़ा रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बिके इतने ज्यादा टिकट 

ताज़ा ख़बरें