Sridevi: कभी राखी भाई थे Boney, सहेली का घर बर्बाद कर बनाया अपना पति, डेटिंग के समय हुई प्रेग्नेंट तो जल्दबाजी में की शादी!

अनिल और श्रीदेवी की जोड़ी को हिट बनाने में बोनी कपूर का हाथ है। उन्होंने अपने भाई अनिल- श्रीदेवी के साथ 'जुदाई', 'मिस्टर इंडिया' जैसी फ़िल्में बनाई।

हिंदी सिनेमा की ‘लेडी अमिताभ’ कहीं जाने वाली पॉपुलर अभिनेत्री श्रीदेवी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रीदेवी भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन इंडस्ट्री में आज भी उनकी चर्चा होती है। श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री में बड़े-बड़े हीरो से ज्यादा श्रीदेवी की डिमांड थी। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उन्हें उनके मन मुताबिक पैसे देने को भी तैयार थे। श्रीदेवी शुरुआत से ही अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में रही। उनका नाम उस दौरान काफी चर्चा में आया जब उन्होंने शादीशुदा बोनी कपूर से शादी रचा ली। बता दे आज ही के दिन 24 फरवरी साल 2018 में श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है तो ऐसे मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी ख़ास बातें…

अनिल संग खूब हिट हुई जोड़ी
बता दें, बोनी कपूर एक मशहूर डायरेक्टर है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है। साल 1980 में उन्होंने फिल्म ‘हम पांच’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे भाई अनिल कपूर के साथ कई फिल्मों का निर्माण किया। खास बात यह है कि अनिल और श्रीदेवी की जोड़ी को हिट बनाने में बोनी कपूर का ही हाथ है। उन्होंने अपने भाई अनिल और श्रीदेवी के साथ ‘जुदाई’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ जैसी फ़िल्में बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई। कहा जाता है कि इन्हीं फिल्मों में काम करने के दौरान श्रीदेवी और बोनी कपूर एक दूसरे के करीब आ गए थे।

श्रीदेवी के राखी भाई थे बोनी
हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक समय पर बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच भाई-बहन का रिश्ता था। बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी और उनके दो बच्चे जिनका नाम अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर है। दरअसल, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर श्रीदेवी की बहुत अच्छी दोस्त थी और यही वजह थी कि श्रीदेवी का अक्सर बोनी कपूर के घर में आना-जाना हुआ करता था।

इस दौरान श्रीदेवी बोनी कपूर को राखी बांध करती थी, लेकिन एक साथ काम करने के दौरान यह दोनों एक दूसरे के इश्क में पड़ गए। हालाँकि Lehren.com कभी इस बात की पुष्टि नहीं करता। ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।

बोनी कपूर से पहले श्रीदेवी मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को डेट किया करती थी। लेकिन मिथुन को बोनी कपूर के अफेयर संग की थोड़ी भनक लग गई थी जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। यह हम नहीं कह रहे बल्कि एक इंटरव्यू में बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना ने खुद इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, “मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ नहीं चल रहा है।”

सीक्रेटली की शादी
इसके कुछ दिन बाद मिथुन के साथ श्रीदेवी का रिश्ता टूट गया और वह बोनी कपूर के करीब आ गई। डेटिंग के दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई जिसके बाद उन्हें अचानक साल 1996 में शादी रचानी पड़ी। दरअसल, इन दोनों ने फिल्म ‘जुदाई’ के सेट पर ही शादी रचा ली थी। इसके बाद श्रीदेवी ने बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया, इसके बाद बेटी ख़ुशी कपूर का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ें: B’Day: पिता संग LipLock से Boyfriend का करियर बर्बाद करने तक, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं Pooja Bhatt!

Latest Posts

ये भी पढ़ें