Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को मिली जमानत, बाहर आने के लिए भरना पड़ा इतना रकम

राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने में 19 जुलाई से पुलिस के हिरासत में थे। वही अब मुंबई कोर्ट ने कई बार राज कुंद्रा की जमानत याचिका को रद्द करने के बाद आज फाइनली जमानत दे दी है। राज कुंद्रा को 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है।

Shilpa Shetty husband Raj Kundra Granted Bail In Pornographic Film Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति बिज़नस मैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) अश्लील फिल्म बनाने में 19 जुलाई से पुलिस के हिरासत में थे। वही अब मुंबई कोर्ट ने कई बार राज कुंद्रा की जमानत याचिका को रद्द करने के बाद आज फाइनली जमानत दे दी है। राज कुंद्रा 2021 के पोर्न फिल्म मामले में कथित संलिप्तता के लिए न्यायिक हिरासत में थे। राज कुंद्रा को 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है। कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के IT हेड रयान थोर्प को भी ज़मानत मिली। कल दोनों आर्थर रोड जेल से रिहा होंगे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Husband) के पति और बिज़नस मैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Granted Bail) को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने तब कहा था कि वह कथित तौर पर अश्लील फिल्मों के निर्माण और वितरण में एक ‘प्रमुख साजिशकर्ता’ है। शुरुआती सुनवाई के दौरान राज और उसके साथी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। उस वक्त शिल्पा ने अपनी चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया और अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने काम से ब्रेक भी लिया था।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Instagram) ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा-‘ पति के पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट ऐप में शामिल होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने काम में बहुत व्यस्त थीं।’ शिल्पा शेट्टी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि शिल्पा चाहती हैं कि उनके बच्चे एक नॉर्मल जिंदगी जिएं। पिता के काम का असर बच्चों पर नहीं पड़ने देना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने बच्चों से कहा है कि उनके पिता बिजनेस के काम से बाहर गए हुए हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Vidoe) हाल ही में वैष्णो देवी से लौटी हैं। वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान शिल्पा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस धार्मिक यात्रा में उनकी दोस्त भी उनके साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़े: Taapsee Pannu स्टारर ‘रश्मि रॉकेट’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, दमदार लुक में दिखीं एक्ट्रेस

ताज़ा ख़बरें