अरबों के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, फिर क्यों बेटी सोनाक्षी को जायदाद से किया बेदखल? खुद किया था खुलासा!

बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर कॉस्ट्यूम डायरेक्टर भी है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भला कौन नहीं जानता? शत्रुघ्न सिन्हा ने 60 और 70 के दशक में अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। वहीं उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी इंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है बल्कि वह करोड़ों के मालिक है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी जायदाद में अपनी बेटी सोनाक्षी को हिस्सा नहीं देंगे। जी हां.. यह बात सुनने में बहुत हैरान कर सकती है लेकिन खुद एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने इसका खुलासा किया था। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा सच क्या है?

बाप-बेटी बड़े सितारें
सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें सलमान खान मुख्य किरदार में नजर आए थे। पहली फिल्म से सोनाक्षी काफी पॉपुलर हुई। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वही बात करें शत्रुघ्न सिन्हा की तो उन्होंने फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें फिल्म ‘साजन’ से बड़ी सफलता हाथ लगी। इसके बाद उन्होंने ‘खिलौना’ में काम किया जो उन दिनों खूब पॉपुलर हुई थी। इसके बाद तो शत्रुघ्न सिन्हा इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता बन गए। रिपोर्ट की माने तो शत्रुघ्न सिन्हा वर्तमान में 2 से 3 अब की संपत्ति के मालिक है।

ऐसा क्यों बोले शत्रुघ्न?
दरअसल साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। उन्होंने करीब 193 करोड़ की चल और अचल संपत्ति बताई थी। हालांकि इस संपत्ति में सोनाक्षी सिन्हा का कोई हिस्सा नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान में कहा था कि, “मेरी जितनी भी कमाई हुई संपत्ति है उसमें मेरी बेटी सोनाक्षी को भविष्य में कुछ भी नहीं मिलने वाला।” इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के कहने का मतलब था कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा सेल्फ डिपेंडेंट है। ऐसे में वह किसी पर भी अपना बोझ नहीं डालना चाहती। सोनाक्षी खुद की मेहनत और लगन से बड़ी इंसान बनना चाहती है और यही वजह है कि उसने बॉलीवुड में भी अपने दम पर सफलता हासिल की।

फिल्मों के साथ ये काम भी करती हैं सोनाक्षी
बता दें, पिता के साथ-साथ खुद सोनाक्षी सिन्हा के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। वह बाकी अभिनेत्री की तरह लग्जरी गाड़ियों में घूमती है। बता दे सोनाक्षी अब तक ‘मिशन मंगल’, ‘खानदानी सफाखाना’, ‘बुलेट राजा’, ‘दबंग-2’, ‘राउडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘कलंक’ जैसे फिल्मों में नजर आ चुकी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर कॉस्ट्यूम डायरेक्टर भी है।

ये भी पढ़ें: Holi: पीढ़ी दर पीढ़ी पॉपुलर हो रहा Amitabh का ‘रंग बरसे भीगे चुनर…’ जानिए कैसे बना था ये आइकॉनिक गाना?

ताज़ा ख़बरें