Shah Rukh Khan And Salman Khan At CM Shinde House: मुंबई सहित पूरे देश में इस वक्त गणेशोत्सव का माहौल चल रहा है और हर जगह बप्पा के भक्त बप्पा मोरया की जय जयकारों के बीच इस उत्सव को पारंपरिक तरीके से सेलीब्रेट कर रहे हैं। आम भक्तों के साथ ही इस साल भी बॉलीवुड सितारों के यहां भी बप्पा विराजे हैं और साथ ही बॉलीवुड सितारे एक दूसरे के गणपति सेलीब्रेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे हैं। इस बार गणेशोत्सव में सलमान खान और शाहरूख खान की भागीदारी भी ज्यादा देखी जा रही है। हाल ही में दोनों ही खान एक साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गणपति सेलीब्रेशन में नजर आए।
इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे को सलमान खान की बहन अर्पिता खान के गणपति विसर्जन में सलमान खान के स्पॉट किया गया था और अब बॉलीवुड के ये दो बड़े सितारे सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ सीएम शिंदे के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर शाहरूख खान जहां ब्लू कलर के कुर्ता और सफेद पैजामें में नजर आए वहीं सलमान खान मैरून कलर के कुर्ते में दिखाई दिए साथ ही कंधे पर भगवा कलर का गमछा में कैरी किए हुए थे। सीएम शिंदे के साथ दोनो खान्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और यूजर्स बढ़ चढ़कर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों पर यूजर्स बड़े ही रोचक व मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कोई एक्ट्रेस राखी को बता दो कि करण-अर्जुन वापस आ गए हैं। एक दूसरे ने लिखा है कि हम अंदाज़ा लगा रहे थे कि टाइगर वर्सेस पठान का दर्शन अह हमें सिनेमा परदे पर ही देखने को मिलेगा पर दोनों के दर्शन तो यहीं हो गए हैं। एख अन्य ने लिखा है कि ये तो बेस्ट रि-यूनियन हो गया है। दोनों ही सितारों का प्यार यहां देखने को मिला था। शाहरुख ने पहले सलमान खान को गले लगाया फिर उनके जीजा आयुष शर्मा को हग किया।
शाहरूख सलमान खान के कंधे पर हाथ रखकर उनसे हाल चाल पूछते रहे। आपको बता दें कि जवान की सफलता का जश्न इस वक्त किंग खान मना रहे हैं। जबकि सलमान खान की टाइगर 3 दीवाली के मौके पर धमाल मचाने को तैयार है। टाइगर 3 में जहां कैटरीना के साथ सलमान खान का रि-यूनियन देखने को मिलेगा वहीं शाहरुख खान भी टाइगर 3 में कैमियो में नजर आएंगे। इसके बाद शाहरूख खान की डंकी की रिलीज से फैन्स साल के आखिर का जश्न मनाएंगे।