Parineeti Chopra ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, शादी में नहीं आई Priyanka Chopra ने दी इस खास अंदाज़ में बधाई

शादी के बाद अब एक्ट्रेस परिणिता चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राघव चढ्ढा के साथ शादी की तस्वीरों को पहली बार शेयर किया है

Parineeti Chopra Shares Her Wedding Images: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चढ्ढा की शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस में संपन्न हुई। शाही अंदाज़ में हुई इस शादी में कई वीवीआईपीज ने शिरकत की। जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। शादी के बाद अब एक्ट्रेस परिणिता चोपड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर राघव चढ्ढा के साथ शादी की तस्वीरों को पहली बार शेयर किया है। जिसमें परी वाकई में परी जैसी लग रही हैं। इन फोटोज में परी के चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है।

एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बड़ा ही प्यारा सा मेसेज लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं कि नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया था। वो लंबे समय से इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और फिर आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिल गया। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। हमारा हमेशा के लिए एक साथ रहने का सफर अब शुरू होता है। परिणिती के इस प्यारे से मेसेज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आम यूजर्स से लेकर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस नेहा धूपिया,भूमि पेडनेकर,आयुष्मान खुराना आदि ने परी को इस नई इंनिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं और दिल का इमोजी शेयर कर बहुत सारा प्यार भी दिया है। इससे पहले एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई की रस्में अदा की थी। परिणिती चोपड़ा के शादी की इन तस्वीरों पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी रियक्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा हालाकि बहन परिणिती चोपडा की शादी में शामिल नहीं हो पाई हैं। पर उन्होने सोशल मीडिया के जरिए परी और राघव को उनकी नई इनिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने परी की शादी की तस्वीरों पर रियक्ट करते हुए लिखा है कि मेरा आशीर्वादा और प्यार तुम पर हमेशा से रहा है। परिणिती चोपड़ा जल्द ही अक्षय कुमार की लीड भूमिका से सजी फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आएंगी। शादी से पहले इस फिल्म का एक गाना जलसा रिलीज हुआ है। जिसमें परी काफी सुंदर नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की फिल्म Dil To Pagal Hai में बैकग्राउंड डांसर थे Shahid Kapoor, शाहिद की वजह से Karisma Kapoor ने दिए थे…

ताज़ा ख़बरें