Rekha Wears Old Saree At Aadar Jain Wedding: गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा शुक्रवार की रात मुंबई में हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर जैन की शादी में नजर आई। आदर जैन ने बीती शाम अपनी लांग टर्म गर्लफ्रेंड रही आलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। इस साल की शुरुआत में गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने वाले इस जोड़े ने अब मुंबई में भव्य हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। नवविवाहित जोड़े ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
इस मौके पर गुजरे जमाने की मशहूर व ग्लेमरस अभिनेत्री रेखा की शानदार रेशमी साड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसे उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन की 2005 की फिल्म ब्लैक के प्रीमियर में पहना था और अब 20 साल बाद उस साड़ी को फिर से पहना है। आदर की शादी में, रेखा ने अपनी रेशमी साड़ी को एक भारी कढ़ाई वाले फुल-स्लीव लाल ब्लाउज के साथ जोड़ा और भारी पारंपरिक आभूषण भी पहने थे। इसके विपरीत, ब्लैक प्रीमियर में, उन्होंने अपना लुक सरल लेकिन स्टाइलिश रखा था।
वहीं दूसरी ओर आदर और आलेखा की शादी में सितारों का भी मजमा लगा रहा। अब चूकि आदर जैन का परिवार कपूर खानदान से रिश्ता रखता है। तो लाजमी है कि शादी में फिल्मी सितारों व उद्योगपतियों का तांता तो लगेगा ही। इस शादी में एक तरफ टीना अंबानी, अनिल अंबानी, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी तो वहीं दूसरी तरफ सुहाना खान, गौरी खान, अनन्या पांडे, सुनीता कपूर, भावना पांडे,चंकी पांडे, महीप कपूर, अवंतिका दासानी, अभिमन्यु दासानी और ओरी जैसे कई सेलिब्रिटीज शादी में शामिल हुए।
शादी में आदर व आलेखा के परिवार के अलावा नये जोड़े को आशीर्वाद देने आलिया भट्ट, अगस्त्या नंदा, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, अरमान जैन, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और जहान कपूर आदि भी आए और शादी में चार चांद लगाया। आदर और आलेखा ने शादी के बाद मीडिया के सामने जमकर पोजेज भी दिए।
ये भी पढ़े: Mahadev की भक्ति में रंगा Shreya Ghoshal का नया भजन ‘Namo Shankara’ अब हुआ रिलीज