Bollywood के बाद Nikita Ghag अब लगाएंगी भोजपुरी में ठुमका, रैपर Hiteshwar ने साथ शूट किया गाना

भोजपुरी रैपर हितेश्वर को उनके फैन्स जल्द ही एक नये अवतार में देख पाएंगे। हाल ही रैपर हितेश्वर ने मॉडल व एक्ट्रेस निकिता घाग के साथ एक वीडियो एलबम के गानों की शूटिंग की है

Rapper Hiteshwar Shoots With Nikkita Ghag: भोजपुरी सिनेमा में अपने रैप गानों के जरिए एक अलग पहचान बनाने वाले रैपर हितेश्वर को हम और उनके फैन्स जल्द ही एक नये अवतार में देख पाएंगे। हाल ही रैपर हितेश्वर ने मॉडल व एक्ट्रेस निकिता घाग के साथ एक वीडियो एलबम के गानों की शूटिंग की है। आपको बता दे कि ये वही निकिता घाग हैं, जिन्होने एक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लौटाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

निकिता घाग जल्द ही अब भोजपुरी सिनेमा में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। रैपर हितेश्वर के साथ निकिता ने दो गाने शूट किए हैं। जानकारी के मुताबिक इस एलबम का नाम आमची मुंबई है। जिसके गानों को रैपर हितेश्वर ने अपने रैप अंदाज़ में गाया है। तो मॉडल निकिला घाग ने इन गानों पर रैप करके ठुमके लगाए हैं। इस एलबम की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है।

मास्टर दिनेश के निर्देशन में बन रहे इस एलबम को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा रैपर हितेश्वर का एक और गाना रिलीज को तैयार है। मीडिया से बातचीत करते हुए रैपर हितेश्वर ने बताया कि निकिता उनकी अच्छी दोस्त हैं। वो उन्हे जल्द ही भोजपुरी सिनेमा के बारे में जानकारी दे देंगे ताकि निकिता आसानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर सके।

निकिता घाग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फिलहाल वो भोजपुरी में कच्ची हैं, लेकिन जल्द ही वो भोजपुरी भाषा सीख लेंगी। इसके अलावा वो भोजपुरी के हर बड़े स्टार के साथ काम करने की ख्वाहिश मंद हैं। जिनके साथ काम करना का सपना हर किसी कलाकार का होता है। निकिता को भोजपुरी गाना लगावेलु तू लिपिस्टिक सबसे ज्यादा पसंद है। रैपर हितेश्वर ने निकिता घाग के लिए मीडिया के सामने इस गाने को अपने रैप के अंदाज़ में गाकर निकिता और अपने फैन्स को सुनाया। अब फैन्स इन दोनों के इस वीडियो गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Akshara Singh ने Awdhesh Mishra को  किया किस,  फैन बोला जिंदगी के मजे तो आप ही ले रहे हो, तो दूसरे फैन ने बोला…

ताज़ा ख़बरें