Rakhi Sawant Drama Continues: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत का ड्रामा जारी है। बीती रात राखी सावंत का एक नया लुक सामने आया है। जिसे देख हर कोई हैरान है। उमराह करने के बाद राखी सावंत अभी तक सिर्फ अबाया में ही नजर आ रही थी। लेकिन बीती रात को एक प्रिंटेट फ्रॉक में नये लुक में पैपराजी के सामने नजर आई। राखी सावंत का ये नया लुक नये हेयरस्टाइल के साथ था। राखी सावंत ने पैपराजी से बातचीत करते हुए साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का डायलॉग भी बोला और कहा कि वो आदिल के सामने झुकने वाली नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक राखी पहले सैलून गई और वहां उन्होने नया हेयरस्टाइल अपनाया। सैलून में राखी सावंत के साथ शर्लिन चोपड़ा भी मौजूद थी। जिन्होने राखी के नये लुक और हेयरस्टाइल में उनकी काफी मदद की है। राखी फिर बाहर पैपराजी के सामने आई और फिल्म पुष्पा का संवाद बोलकर एक तरह से पति आदिल खान को चुनौती भी दी है। आपका बता दें अभी तक सिर्फ अबाया में दिखने वाली राखी सावंत का ये लुक लोगों को हैरान करने वाला था। इससे पहले एक बर्थडे पार्टी में वो शर्लिन चोपड़ा से मिली थी। जहां उनकी शर्लिन के साथ दोबारा दोस्ती हो गई है। शर्लिन अब राखी के साथ हैं।
शर्लिन ने कहा कि वो राखी की दुश्मन बनी राजश्री के बारे में कई खुलासे कर सकती हैं। जिन पर राखी ने आदिल के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। इसके अलावा राखी सावंत बाद में ऑटो में घूमती भी नजर आई और पैपराजी से बातचीत में राखी ने आदिल खान को जमकर कोसा और कहा कि पति आदिल खान ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उनकी तबाही के पीछे सिर्फ और सिर्फ आदिल खान ही जिम्मेदार है।
उधर आदिल खान के शर्लिन चोपड़ा के फिर से राखी का दोस्त बनने पर रियक्ट करते हुए कहा है कि शर्लिन चोपड़ा चली गई तो क्या हुआ। वो राखी के साथ अपने केस को अकेले लड़ेंगे। उन्हे किसी की जरूरत नहीं है। वो अकेले ही काफी हैं। आपको बता दें कि आदिल के जमानत से बाहर आने के बाद राखी और आदिल,राजश्री व शर्लिन चोपड़ा का ये विवादित ड्रामा अभी भी जारी है। अब देखते हैं कि इस मामले में नया क्या निकलकर सामने आता है।