Rakhi Sawant And Sherlyn Chopra Patch Up Again: एक्ट्रेस राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में रही हैं। शर्लिन और राखी की कई बार दोस्ती भी हुई है और कई बार ब्रेकअप भी हुआ है। पति आदिल खान के साथ चल रहे विवादों के बीच शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे और अपने एक अश्लील वीडियो के मामले में राखी सावंत और उनकी वकील फाल्गुनी की गिरफ्तारी की बात भी कही थी। पर अब शर्लिन चोपड़ा राखी को लेकर काफी नरम हो गई हैं। एक इवेंट में वो राखी के साथ नजर आई और यहां पर दोनों ने पैचअप कर लिया था। साथ ही अपना अपना पक्ष भी मीडिया के सामने रखा।
वैसे भी बॉलीवुड में आजकल पैचअप का दौर चल रहा है। हाल ही में गदर 2 की सक्सेज पार्टी में सनी देओल के साथ बॉलीवुड के तीनों खान्स नजर आए। तो राखी और शर्लिन ने भी अपने मनमुटाव को भुलाकर दोस्ती कर ली है। जी हां, दोनों ने अपने बीच चल रहे कोल्डवार को भुला दिया है और इसके सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियोज भी हैं। जिसमें दोनों के बीच दोस्ती हुई है और दोनों साथ में बैठी नजर आई हैं। फिर से पैचअप होने के बाद राखी और शर्लिन ने एक दूसरे से वादा किया कि वो अब आगे से किसी का और किसी के धर्म का मजाक नहीं बनाएंगे। श्वान टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस दोस्ती का वीडियो डालकर पूछा है कि अब आदिल खान का क्या होगा?
इस मौके पर राखी सावंत ने शर्लिन के लिए गाना भी गाया, तो शर्लिन चोपड़ा ने भी राखी के गाने पर जमकर डांस किया और अपनी अदाओं का जादू बिखेरा। सोशल मीडिया पर दोनों के पैचअप के वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स बहुत ही सरप्राइज है कि इतने सारे विवाद के बाद भी दोनों में पैचअप हो गया है। यूजर्स ने दोनों के पैचअप को पब्लिसिटी बताया है और कहा कि दोनों ये सब सिर्फ और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दोनों की दोस्ती कितने दिनों तक टिकी रहती है।
आपको बता दें कि पति आदिल खान के जमानत पर बाहर आने के बाद राखी सावंत और उनके पति आदिल के बीच तमाम विवादित बयानबाजी चल रही है। दोनों एक दूसरे पर धोखेबाजी का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच राखी की दो दोस्त शर्लिन चोपड़ा और राजश्री आदिल खान से जा मिली थी। अब शर्लिन ने पाला बदल लिया है। देखते हैं इस पर आदिल खान और राजश्री का क्या रियक्शन होता है। विवादों के बीच राखी सावंत उर्फ फातिमा ने उमराह भी पिछले दिनों कर लिया है।