Aashiqui Fame Rahul Roy के लिए Salman Khan बने थे मसीहा, ब्रेन स्ट्रोक से रिकवर होने के बाद अब एक्टर ने भाईजान को कहा शुक्रिया

सलमान खान ने हाल ही में आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय की मदद की थी। जब उन्हे ब्रेन स्ट्रोक आया था। जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने राहुल रॉय के हॉस्पिटल का बिल चुकाया था

Rahul Roy Thanks To Salman Khan For Hospital Bill: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। समय समय पर वो अपने को-आर्टिस्ट व दूसरे जरूरतमंदों की मदद करते हुए नजर आ जाते हैं। सलमान खान ने हाल ही में आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय की मदद की थी। जब उन्हे ब्रेन स्ट्रोक आया था। जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने राहुल रॉय के हॉस्पिटल का बिल चुकाया था, लेकिन सलमान खान ने कभी इसका जिक्र किसी से नहीं किया। सलमान खान उस समय राहुल रॉय के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। इस बारे में अब राहुल रॉय और उनकी बहन प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है।

इस बात की जानकारी तब सामने आई है, जब राहुल रॉय और उनकी बहन प्रियंका ने एक डिजीटल पोर्टल से बातचीत में इस बारे में जानकारी साझा की। राहुल रॉय और उनकी बहन ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए कहा कि सलमान खान ने उनकी ऐसे समय में मदद की है। जब उन्हे उसकी सख्त जरूरत थी। साल 2020 में उन्हे ब्रेन स्ट्रोक आया था जब वो एलएसी लाइव द बैटल इन कारगिल नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। पहले उन्हे मुंबई के वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई थी। इसके बाद उन्हे नानावती अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

इस दौरान करीब 1.5 महीनों तक राहुल रॉय अस्पताल में भर्ती रहे। राहुल रॉय अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। राहुल रॉय और उनकी बहन प्रियंका रॉय ने इस बारे में बातचीत करते हुए सलमान खान को असली हीरो करार दिया है। प्रियंका ने आगे कहा कि सबसे अच्छी चीज सलमान खान की ये है कि इस बारे में उन्होने कभी भी किसी मीडिया इंटरव्यू में नहीं बताया। ये बात साबित करती है कि वो कितने अच्छे इंसान है। प्रियंका ने ये भी कहा कि एलएसी के प्रोड्यूसर ने कुछ पेंडिग पैसे उस दौरान दिए थे और फिर सलमान खान ने खुद ही फोन करके राहुल से मदद की पेशकश की थी बाद में पता चला कि उन्होने बकाया बिल अदा कर दिया है।

राहुल रॉय ने भी सलमान खान का शुक्रिया कहते हुए कहा कि वो जैसे भी हैं वैसे भी है, पर उनके और जरूतमंदों के लिए सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान ने कई दूसरे कलाकारों की मदद की थी। जिसकी खबरें में पढ़ भी चुकी हैं। भाई जान की ये खासियत है कि वो मदद करके ढिंढोरा नहीं पीटते हैं और यही एक अच्छे इंसान और मानवता की पहचान है।

ये भी पढ़े: Shanti Priya की Juhi Chawla और Ayesha Jhulka से कभी नहीं बनी, बोली 90’s की Female Actresses में ज्यादा थी प्रतिस्पर्धा

ताज़ा ख़बरें