Raha Kapoor & Neetu Singh Cute Moment: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सोमवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट किया गया। परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाने के बाद, रणबीर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर को भी राहा, आलिया और रणबीर के साथ एअरपोर्ट पर पहुंचते हुए देखा गया क्योंकि वे एक पारिवारिक यात्रा के लिए रवाना हुए है, इसलिए नीतू कपूर भी एअरपोर्ट पर आई थी। एअरपोर्ट पर कपूर फैमिली को पपराज़ी द्वारा अपने कैमरों में कैप्चर किया गया। पैप्स ने इस मौके पर राहा कपूर से लेकर रणबीर,आलिया और नीतू सिंह के हर मूमेंट को कैमरों में कैद किया। पैप्स के लिए इससे अच्छा मौका कोई और हो ही नहीं सकता था।
इस दौरान राहा की सबसे प्यारी तस्वीरें कैद हुई हैं। जिसमें राहा अपनी दादी नीतू कपूर को देखकर सबसे ज्यादा उत्साहित लगी और वो दादी को देखकर कुछ कहने की कोशिश भी कर रही थी। राहा दादी के पास जाने के लिए बेताब भी दिख रही थी। हालाकि वो मां आलिया की गोंद में थी। राहा के इस मनमोहक अंदाज़ ने प्रशंसकों को विस्मय में छोड़ दिया। राहा के इस अंदाज पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक प्रशंसक ने एक पपराज़ो द्वारा साझा किए गए वीडियो पर रिएक्ट किया है और लिखा है कि, “वह वास्तव में प्यारी है। एक अन्य ने लिखा है कि “उसकी नींद वाली आंखें (दिल की आंखें इमोजी)। एक कमेंट में यह भी लिखा था, “सो क्यूटीटीटी..।
एक प्रशंसक ने छोटी राहा के बारे में भी लिखा है कि, “अब वह धीरे-धीरे बढ़ रही है …बहुत कुछ अपनी मां आलिया की तरह दिखती हैं। एक अन्य ने हिंदी में कहा, “वह अपनी दादी को देखकर बहुत खुश है। इससे एक दिन पहले कपूर परिवार के गणेश चतुर्थी मिलन समारोह में राहा के पारंपरिक भारतीय लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कपूर परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह की तस्वीरें साझा कीं थी।
तस्वीरों में रणबीर बेटी राहा के साथ, करीना कपूर अपने बेटों तैमूर और जहांगीर अली खान के साथ, करिश्मा और करीना के माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता, कुणाल कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन, उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा और बेटे आदर जैन और मंगेतर अलेखा आडवाणी नजर आ रहे हैं। एक फोटो में राहा कपूर पिता रणबीर की गोद में बैठी नजर आ रही थी। एक फोटो में रणबीर अपनी बेटी को प्यार से देख रहे हैं जबकि राहा कैमरे की ओर देख रही है। ग्रीन एथनिक लुक में राहा मनमोहक लग रही थीं।