Priyanka Chopra का बॉलीवुड को लेकर एक और खुलासा, जब डायरेक्टर उन्हे अंडरवियर में देखना चाहता था, काफी दिलचस्प है ये किस्सा

अपने हालिया के एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने शुरूआती दिनों की बात करते हुए बताया है कि कैसे एक फिल्म निर्देशक ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार का नजारा पेश किया था

Priyanka Chopra Recalls Directors Dehumanising Comment: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से जाना जाता है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अब बॉलीवुड से किनारा कर अपनी हॉलीवुड में पैठ बना ली है। हाल ही में उनकी सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। जिसमें लोगों ने उनके एक्टिंग को काफी पसंद किया है। अब इस सीरीज को हिंदी और दूसरी भाषाओं में भी बनाया जा रहा है। हिंदी वर्जन में वरूण धवन और सामंथा रूथ प्रभु लीड में नजर आएंगी। बात अगर प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड करियर की करें, तो पिगी चोप्स ने कम लेकिन कुछ महत्वपूर्ण फिल्में की हैं। प्रियंका ने हाल में अपने दिए एक इंटरव्यू में फिर से बॉलीवुड की पॉलिटिक्स और दकियानूसी सोच को उजागर किया है।

अपने इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने शुरूआती दिनों की बात करते हुए बताया है कि कैसे एक फिल्म निर्देशक ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार का नजारा पेश किया था। प्रियंका को मुताबिक ये वाकया 2002-2003 के आसपास का है। जब वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी, जिसमें वो अंडरकवर गर्ल की भूमिका में थी और उन्हे एक लड़के को सेड्यूस करना था। ऐसे में जाहिर सी बात ही प्रियंका के यहां बोल्ड सीन्स होने थे। प्रियंका का मानना था कि यहां वो कई तरह के कपड़े पहने, लेकिन डायरेक्टर का कहना था कि लड़के को सेड्यूस करते करते प्रियंका का अंडरवियर सीन दिखना चाहिए। तभी तो फिल्म को देखने लोग आएंगे।

फिल्म के डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं करते हुए प्रियंका ने बताया के उसका ये अमानवीय कमेंट बेहद ही शर्मनाक था, जो उसने प्रियंका के बजाए उनके स्टाइलिस्ट से कहे थे। प्रियंका इसके बाद बेहद ही अपसेट हो गई थी और डायरेक्टर की इस फिल्म को लात मार दिया था। इस प्रोडक्शन हाउस ने जितने भी दिन की शूटिंग में प्रियंका के ऊपर पैसे खर्च किए थे। प्रियंका ने सब अपने जेब से अदा किया और फिल्म से किनारा कर लिया क्योकि वो नहीं चाहती थी कि रोज वो ऐसे डायरेक्टर का चेहरा देखे, जो ऐसी सोच रखता हो।

आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की पॉलिटिक्स को लेकर कई बातों का खुलासा किया था औक कहा था कि लोगों की गंदी सोच की वजह से उन्हे हर वो चीज करनी पड़ी थी जो उनके वसूलों के खिलाफ थी। इस राजनीति से तंग आकर फिर उन्होने बॉलीवुड से किनारा कर हॉलीवुड का रास्ता चुना। हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने आज अपना अलग मुकाम बना लिया है। जल्द ही उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

ये भी पढ़े: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म The Kerala Story बनी All Time Blockbuster, Adah Sharma ने दिया बड़ा प्यारा रियक्शन

ताज़ा ख़बरें