Adipurush के मेकर्स पर भड़के Ramanand Sagar के बेटे Prem Sagar, बोले आधुनिकता के नाम पर आस्था के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

लहरें से रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने खास बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होने कहा कि आधुनिकता के नाम पर तथ्यों और आस्था के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है

Prem Sagar Exclusive Talks About Adipurush: ओम राउत द्वारा निर्देशित प्रभास,कृति सेनन और सनी सिंह की लीड भूमिका से सजी फिल्म आदिपुरूष को लेकर विवाद जारी है। हालाकि फिल्म मेकर्स ने आदिपुरूष के कुछ विवादित संवाद बदल दिए हैं, लेकिन उससे लोगों की आहत हुई भावनाओं पर मरहम नहीं लगाया जा सकता है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। बाद में विवादों की वजह से अदालत में केस भी दर्ज हो गया है। जानकारी के मुताबिक अब इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया है। लहरें से खास बातचीत में टीवी पर प्रसारित रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने खास बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होने कहा कि आधुनिकता के नाम पर तथ्यों और आस्था के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है।

वरिष्ठ पत्रकार भारती एस प्रधान से लहरें के लिए बातचीत करते हुए प्रेम सागर ने कहा कि कुछ गलत कारणों से कभी भी राम का नाम खबरों में नहीं रहता है। प्रेम सागर ने कहा कि राम का नाम हमेशा अलग अलग प्रतिष्ठानों,हवन,हमारे आपको नमन करने की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। इसके बाद भारती एस प्रधान ने पूछा कि आदिपुरूष को लेकर जो सिनेमैटिक विवाद हो रहे हैं। जिससे कि लोगों नाराज है। जबकि आप और आपके पिता रामानंद सागर ने रामायण के जरिए एक नया कीर्तिमान बनाया था और इसकी वजह से लोगों का टीवी के प्रति सोच का नजरिया भी बदल गया था।

इस सवाल के जवाब में प्रेम सागर ने कहा कि आदिपुरूष के मेकर्स ने शुरू में कहा कि उनकी फिल्म बाल्मीकि रामायण पर बेस्ड है। तो ये गलत है। मेरे ख्याल से अगर वो ऐसा कहते हैं कि उससे प्रेरित है, तो ये ज्यादा बेहतर होता। लेकिन वो ये भी दावा कर रहे हैं कि उन्होने आज की जेनरेशन को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई है। आगे प्रेम सागर ने कहा कि राम हैं ये मिथ नहीं है बल्कि सच्चाई है, क्योकि कण कण में राम बसे हुए हैं। राम आज से नहीं युगो युगों से हैं। आज भी वो सेतु है,चित्रकूट है,अयोध्या है औऱ श्रीलंका भी है। जब सभी कह रहे हैं कि राम युगों युगों से हैं। उनके स्वरूप को बदला नहीं जा सकता।

रामानंद सागर के बेटे ने ये भी कहा कि लंका पहले सोने की थी। उसके मालिक कुबेर थे और कुबेर को सोने की लंका लक्ष्मी जी ने दी थी। पर इस फिल्म में लंका को डार्क दिखाया गया है। इस बारे में प्रेम सागर ने कहा कि ये फिल्म मेकर्स पर डिपेंड है वो रावण को विलेन के तौर पर दिखा रहे हैं। समय के हिसाब से धर्म बदल गया है। लेकिन धर्म के साथ जो मर्यादा है उसे आप बदल नहीं सकते। अगर आप रामायण बना रहे हैं, तो आप तथ्यों को बदल नहीं सकते हैं। प्रेम सागर ने ये भी कहा कि राम को मूझों के साथ कहीं नहीं दिखाया गया है। इस पर प्रेम ने कहा कि विश्व में सिर्फ चार कलर है। मेरे हिसाब से राम आर्यन थे और राम की बिना मूझों वाली छवि लोगों के बीच में है। इसलिए लोगों के बीच में राम की जो छवि है। उसमें आधुनिकता और क्रिएटिव आजादी के नाम पर छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है। प्रेम सागर का ये पूरा इंटरव्यू आप लहरें रेट्रो पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: Javed Akhtar ने शराब के नशे में Rishi Kapoor से कहा था कि वो Bobby से भी बड़ी हिट फिल्म देंगे, ऐसा नहीं हुआ…

ताज़ा ख़बरें