Pravesh Lal Yadav और Neelam Giri के नये गाने ने मचाया धमाल, बोली उनका दिल धर्मशाला नहीं…

एक ऐसा ही गाना प्रवेश लाल यादव का रिलीज हुआ है। जिसमें वो एक्ट्रेस नीलम गिरि के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

Pravesh Lal And Neelam Giri New Song: भोजपुरी गायक व अभिनेता प्रवेश लाल यादव का आए दिन कोई न कोई गाना रिलीज होते ही रहता है। एक ऐसा ही गाना प्रवेश लाल यादव का रिलीज हुआ है। जिसमें वो एक्ट्रेस नीलम गिरि के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने में प्रवेश लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाजों से सजाया है। सुनने में ये भोजपुरी गाना काफी अच्छे रिदिम में लगता है। शायद इसीलिए ये गाना दर्शकों के दिलों में सीधा उतर गया है।

इस गाने को आलम दिलशाद ने अपनी कलम के जादू से सजाया है तो वहीं आर्या शर्मा ने अपने संगीत के तान में पिरोया है। इन दोनों की इस जुगलबंदी ने कमाल ही कर दिया है। प्रवेश लाल अपने अभिनय के अलावा सिंगिंग टैलेंट के लिए भी जाने जाते हैं। इस गाने में प्रवेश ने गायकी के साथ ही अभिनय और डांस का तड़का एक्ट्रेस नीलम गिरि के साथ लगाया है। नायिका के साथ छेड़छाड़ के इस अंदाज़ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। नायक नायिका के इस अंदाज़ पर लोग फिदा हो गए हैं।

दिल धर्मशाला नाम के इस गाने को नीलम गिरि के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर फैन्स भी इस गाने को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि सुपर गाना। तो एक दूसरे ने लिखा है कि उस मां को कोटि कोटि नमन जिसने ऐसे बेटे को जन्मदिया जिसकी आवाज़ की दुनिया दीवानी है। एक ने लिखा है कि नीलम गिरी का मैं फैन हूं लव यू नीलम गिरी जी।

अगर बात करे, प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरि के वर्कफ्रंट की तो दोनों ने एक साथ कई म्यूजिक वीडियो गाने किये हैं। म्यूजिक वीडियो के अलावा फिल्मों में भी ये दोनों काफी बिजी हैं। नीलम गिरि की रिश्तों का बंटवारा,लव स्टोरी ऑफ गोरखपुर,घर परिवार,जस्ट मैरीड और इज्जत घर जैसी फिल्में आने वाली हैं। जबकि प्रवेश लाल यादव की जैसी करनी वैसी भरनी,तूफान और सब मोह माया है जैसी फिल्में आनी हैं।

ये भी पढ़े: Akshara Singh के बाद अब Kajal Raghwani ने भी Priyanka Singh का किया समर्थन, बोली यह बात

Latest Posts

ये भी पढ़ें