Pawan Singh New Hit: Stree 2 Song Out Now: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के दौरान वो खूब सुर्खियों में रहे। पवन सिंह ने इस दौरान लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन वो हार गए। चुनावों के बाद पवन सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मोहरा की शूटिंग में बिजी हैं। मोहरा में पावर स्टार का अलग ही अंदाज़ दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिलहाल यहां बात करते हैं पवन सिंह के एक गाने की। जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। खास बात ये है कि इसी गाने से पवन सिंह ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है।
पवन सिंह ने राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म स्त्री 2 के लिए एक दमदार गाना गाया है। जिसके बोल हैं आई नहीं। ये गाना राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना पर फिल्मांया गया है। अब ये गाना रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही छा भी गया है। इस गाने पर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर व बाकी कलाकार जमकर डांस कर रहे हैं। गाने की फीलिंग जबरदस्त है। शायद इसीलिए फैन्स इस गाने और पवन सिंह की आवाज़ के दीवाने हैं।
Pawan Singh के साथ ही इस गाने को सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन जिगर ने गाया है। जबकि संगीत सचिन जिगर का है। गीत अमिताभ भट्टाचार्य का लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। खुद पवन सिंह ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संगीतकार सचिन जिगर के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि कसम खाकर तो भी वो आई नहीं, लेकिन आप तैयार रहो।
पवन सिंह का ये गाना अपने आप में काफी खास है। क्योंकि संगीतकार जोड़ी सचिन जिगर ने इस गाने पर नया करते हुए बॉलीवुड के एक गाने को भोजपुरिया टेस्ट दिया है। जिसे फैन्स व दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि बॉलीवुड में एंट्री बॉस पवन सिंह स्वागत है। एक दूसरे ने लिखा है कि लव यू भैया। आपको ये गाना कैसा लगा, हमें जरूर बताइए।
ये भी पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस Gunjan Pant की आने वाली फिल्म Mai Bina Naihar Suna की शूटिंग पूरी, तीन बहनों की है कहानी