Confirmed! Parineeti Chopra की शादी व सगाई की अफवाहों के बीच आई एक और डेट, इस दिन Raghav Chadha से होगी सगाई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चढ्ढा की सगाई को लेकर एक बड़ी अपडेट्स सामने आई है। तमाम अफवाहों के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों इसी महीने के पहले पखवाड़े में सगाई कर सकते हैं

Parineeti Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चढ्ढा की सगाई को लेकर एक बड़ी अपडेट्स सामने आई है। तमाम अफवाहों के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों इसी महीने के पहले पखवाड़े में सगाई कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शनिवार 13 मई को सगाई करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शनिवार 13 मई को सगाई हो रही है। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। परिणीति पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

हाल ही में इस कपल को डिनर डेट के बाद एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा गया था, जबकि आप नेता ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल दिख रहे थे। राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।

एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्टोरेंट में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों को न तो खारिज किया है और न ही स्वीकार किया। परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की एक फिल्म के डायरेक्टर से क्यों खफा थे Karan Johar, बोले फिल्म होगी फ्लाप और हुआ भी ऐसा..?

ताज़ा ख़बरें