Parineeti Chopra और Raghav Chadha के सगाई पर लगी मुहर, तैयारियां शुरू

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चढ्ढा के सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई इस हफ्ते हो सकती है

Parineeti Chopra Raghav Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चढ्ढा के सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई इस हफ्ते हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योकि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अभी मुंबई में हैं, हो सकता है उनके रहते ही सगाई की रस्म पूरी कर ली जाए। इस बीच इन दोनों को एक बार फिर से साथ में स्पॉट किया गया है। सगाई और शादी की अफवाहों के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को फिर से एक साथ देखा जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि अब सब कुछ तय हो चुका है।

हाल ही में दोनों को एक साथ कई बार देखा जा चुका है। परिणीति चोपड़ा तो आजकल मुंबई में कम दिल्ली में ज्यादा वक्त बिता रही हैं। इसलिए अब उनकी शादी की अफवाहें जोरों पर हैं। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली में सगाई कर सकते हैं। जिसमें केवल उनके खास मेहमान ही शामिल होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। सूत्र ने यह भी साझा किया कि समारोह में प्रियंका चोपड़ा जोनास, निक जोनास और मीरा चोपड़ा के अलावा दोनों के करीबी दोस्तों सहित परिवार के सदस्य शामिल होंगे।राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ लगातार देखा जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो हाल ही में अमिताभ बच्चन,अनुपम खेर और बोमन ईरानी की लीड भूमिका से सजी फिल्म ऊंचाई में नजर आई थी। इसके अलावा उनकी आने वाली दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। बताया जा रहा है कि ये उनकी लाइफ पर बेस हैं। इनमें से एक का नाम चमकीला है, जबकि दूसरे का नाम कैप्सूल गिल है।

ये भी पढ़े: Vicky kaushal और Suniel Shetty ने Sam Manekshaw की जयंती पर उन्हें किया याद, बोली यह बात

ताज़ा ख़बरें