Vicky kaushal और Suniel Shetty ने Sam Manekshaw की जयंती पर उन्हें किया याद, बोली यह बात

बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर विकी कौशल और सुनील शेट्टी ने देश के पूर्व फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को उनकी जयंती पर याद किया है।

Vicky Kaushal Suniel Shetty Sam Manekshaw: भारतीय सेना के बहादुर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भारत के वीर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ आज के ही दिन 03 अप्रैले 1914 को अमृतसर, पंजाब में पैदा हुए थे। उनकी जयंती पर बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर विकी कौशल और सुनील शेट्टी ने उन्हें याद किया है।

अभिनेता विकी कौशल और सुनील शेट्टी ने सैम मानेकशॉ को याद करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा की है। अभिनेता विकी कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सैम मानेकशॉ का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को उनकी 109वीं जयंती पर याद करते हुए।पैदा होने के लिए धन्यवाद।#सैम बहादुर सिनेमाघरों में 1.12.2023 को रिलीज हो रही है।’’

विकी की इस पोस्ट पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने विकी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं ओम साईं राम को इस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ देखने जाऊंगी।’’ आपको बता दें कि, विकी कौशल सैम मानेकशॉ की बायोपिक फिल्म सैम बहादुर में उनका किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में 01 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है।

विकी के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी सैम मानेकशॉ को याद करते हुए अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्विट किया है। सुनील ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सैम मानेकशॉ को याद करते हुए लिखा कि, ‘’भारत के सबसे बहादुर और बेहतरीन सैन्य कमांडरों में से एक, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन और समय को उनकी 109वीं जयंती पर याद करते हुए। #सैल्यूट #IndianArmy #SamManekshaw।

आपकों बता दें कि, बॉलीवुड सिर्फ विकी कौशल और सुनील शेट्टी ने ही सैम मानकेशॉ को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। इसके अलावा किसी भी बड़े सुपरस्टार एक्टर ने सैम मानकेशॉ को लेकर कोई भी पोस्ट साझा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: जानें क्यों Saif Ali Khan ने Jr. NTR की फिल्म NTR30 को करने से मना किया

ताज़ा ख़बरें