Neetu Kapoor बारिश में ठीक से छाता न पकड़ पाने के लिए हुई ट्रोल, यूजर्स बोले इनको हर चीज़ में नौकर चाहिए

नीतू कपूर एक बार फिर से ट्रोल का शिकार हो रही हैं। इस बार यूजर्स उन्हे बारिश में ठीक से छाता न पकड़ पाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं

Neetu Kapoor Gets Brutally Trolled For Her Umbrella: 70 और 80 के दशक की कामयाब अभिनेत्रियों में से एक रही हैं नीतू सिंह कपूर। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। लेकिन उन्हे कोई ट्रोल करे, ये उन्हे पसंद नहीं है। नीतू ये पहले भी कह चुकी हैं। कि वो ट्रोल करने वालों को ब्लॉक कर देती हैं। नीतू कपूर एक बार फिर से ट्रोल का शिकार हो रही हैं। इस बार यूजर्स उन्हे बारिश में ठीक से छाता न पकड़ पाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल मुंबई में बारिश के बीच नीतू कपूर हाल ही में अपने नये घर पर स्पॉटेड की गई हैं। जहां उन्होने कार से उतरने के बाद वहां मौजूद पैपराजी से काफी अच्छे से बातचीत की। पर बारिश में छाता न संभाल पाने के लिए वो ट्रोल का शिकार हो रही हैं। जैसे ही नीतू कपूर कार से बाहर आई, तो बारिश शुरू हो गई और ड्राइवर ने उन्हे छाता दे दिया लेकिन नीतू कपूर छाता संभाल नहीं पाई और फिर ड्राइवर को छाता पकड़ने के लिए कहती है। छाता पकड़ते वक्त नीतू लड़खड़ा भी गई थी। नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स काफी मजेदार रियक्शन दे रहे हैं।

नीतू कपूर के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि एक छाता नहीं संभाल सकती है। तो वहीं एक दूसरे ने लिखा है कि नीतू ने जिस तरीके से पैपराजी से बात किया, वो मुझे पसंद आया। एक दूसरे ने लिखा है कि इनको हर चीज में नौकर चाहिए। एक और ने लिखा है कि क्या छाता इतनी भारी होता है। हालाकि यूजर्स के इन रियक्शन पर नीतू कपूर का अभी तक कोई रियक्शन नहीं आया है। नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

नीतू सिंह को आखिरी बार फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, वरूण धवन और अनिल कपूर एक अहम किरदार में थे।

ये भी पढ़े:  Gadar 2, OMG 2, Jailer और Bhola Shankar ने मिलकर इंडियन सिनेमा के 100 सालों में बनाया पहली बार इतना बड़ा रिकॉर्ड, इन फिल्मों ने…

ताज़ा ख़बरें