हिंदी सिनेमा में अब तक कई फिल्में आई और चली गई लेकिन कुछ फिल्में ऐसी है जिनका जादू दर्शकों पर ऐसा चढ़ा कि यह इन्हें निजी जिंदगी में भी अमल करने लगे। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में जिसे देखने के बाद प्रेमी जोड़े आत्महत्या करने लगे। इसके बाद फिल्म मेकर को यह आदेश दिया गया कि या तो फिल्म को बंद कर दिया जाए या फिर इसका क्लाइमैक्स बदल दिया जाए। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
रति और कमल की जोड़ी ने किया था कमाल
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 5 जून 1981 को रिलीज हुई फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ के बारे में। इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हसन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री मुख्य किरदार में नजर आई थी। दोनों की जोड़ी इतनी हिट हुई कि आज भी इन दोनों को एक साथ बहुत पसंद किया जाता है। जहां कमल हसन एक्टिंग के बादशाह बने तो वही रति अग्निहोत्री इस फिल्म के लिए आज भी जानी जाती है। हैरानी वाली बात यह है कि जब इस फिल्म की शूटिंग हुई और यह बनकर तैयार हुई तो कोई भी इसे खरीदने को तैयार नहीं था।
कितनी हुई थी फिल्म की कमाई?
जी हां.. इसे डिस्ट्रीब्यूटर बिल्कुल नहीं मिल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट जाएगी। हर किसी को यह लग रहा था कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। लेकिन जब कुछ डिस्ट्रीब्यूटर ने इसे खरीदा और रिलीज किया तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। लोगों के दिलों दिमाग पर इस फिल्म की कहानी इस कदर छा गई कि आज भी इस फिल्म को पसंद किया जाता है।
केवल 10 लाख के बजट में बनकर तैयार हुई ये फिल्म उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने 10 करोड़ से भी ज्यादा रुपए कमाए थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह फिल्म हिट ही नहीं हुई बल्कि इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
क्या थी फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी कुछ यूं थी कि एक प्रेमी जोड़ा रहता है जो अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक दूसरे से बहुत प्यार करता है, लेकिन परिवार के वजह से यह मिल नहीं पाते हैं। इसके बाद अंत में दोनों पहाड़ से कूदकर अपनी जान दे देते हैं। बस इसी क्लाइमैक्स को देखने के बाद प्रेमी जोड़े असल जिंदगी में भी आत्महत्या करने लगे थे। देश भर में कई ऐसे कपल्स रहे जिन्होंने इस फिल्म को रिलीज होने के बाद सुसाइड कर लिया।
इसके बाद मेकर्स को यह आदेश मिला कि या तो फिल्म को बंद कर दिया जाए या फिर इस फिल्म के क्लाइमेक्स को बदल दिया जाए, लेकिन जब इसका क्लाइमैक्स चेंज कर दिया गया तो दर्शकों ने इसे पसंद नहीं किया। इसके बाद वापस इसका रियल क्लाइमैक्स डाला गया और फिर इसने तहलका मचाया। बता दे इस फिल्म ने उन दिनों तीन फिल्म अवार्ड और एक नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: Rati Agnihotri ने जब अपने करियर के Most Favourite & Most Embarrassing Moments के बारे में किया था खुलासा