Virat Kohli के डिप्रेशन की वजह हैं Anushka Sharma, KRK के इस बयान पर इंटरनेट पर मचा हंगामा

सोशल मीडिया पर केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने केआरके को खरी-खोटी सूना दिया। जिसके बाद केआरके ने ताबड़तोड़ उस ट्वीट पोस्ट को डिलीट कर दिया।

KRK Comment on Virat Kohli Depression: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal Rashid Khan) अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर वो अपने बेबाक बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम कमाल आर खान से बदलकर कमाल राशिद कुमार रख लिया। वही अब एक बार फिर केआरके अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इस बार केआरके ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर खिचाई की थी। हलाकि ऐसा करना केआरके को भारी पड़ गया।

आपको बता दे, रविवार को भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan Match) के बीच होने वाले एशिया कप के मैच से ठीक पहले केआरके ने विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पर बड़ा आरोप लगाया था। ट्वीट पोस्ट के जरिए केआरके ने इस पॉपुलर कपल पर टिप्पणी की थी। जिसे देखते ही लोग भड़क गए और केआरके पर बरस गए।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने खुद के डिप्रेशन में होने के बारे में जिक्र किया था। जिसके बाद अब केआरके ने ट्वीट कर लिखा, विराट पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे, जो जिन्हें डिप्रेशन की समस्या है। केआरके के इस ट्वीट के बाद मानो सोशल मीडिया पर बवाल सा मच गया। इतना ही नहीं केआरके ने आगे लिखा, ये है रिजल्ट एक हीरोइन से शादी करने का। उन्होंने विराट कोहली के दिमाग में डाला होगा कि उन्हें डिप्रेशन की समस्या है.’

सोशल मीडिया पर केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने केआरके को खरी-खोटी सूना दिया। जिसके बाद केआरके ने ताबड़तोड़ उस ट्वीट पोस्ट को डिलीट कर दिया।

केआरके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, एक नॉर्थ इंडियन स्ट्रॉन्ग लड़का विराट कोहली को डिप्रेशन की बेमारी कैसे हो गई? विराट कोहली के खुलासे के बाद उन्होंने सेलेक्शन टीम पर भी सवाल उठाया। क्योंकि विराट को डिप्रेशन के बावजूद भारतीय टीम में चुना गया है।

केआरके ने लिखा- ‘मुझे समय नहीं आ रहा, जब विराट कोहली ने खुद बताया था कि वह डिप्रेशन का शिकार है तो एशिया कप 2022 में क्यों हैं, क्या सेलेक्टर्स को भी डिप्रेशन की समस्या है.’ वही सोशल मीडिया पर केआरके के इन ट्वीट्स के बाद यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: India V/S Pakistan का मैच देखना Urvashi Rautela को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुई बुरी तरह ट्रोल

ताज़ा ख़बरें