Rang De Basanti की रिलीज से पहले Khesari की नई फिल्म Nastik का हुआ मुहुरत, तो वहीं जारी है Trending Star का जलवा

रंग दे बसंती के बाद खबर है कि खेसारी ने भोजपुरी फिल्म निर्माता रौशन सिंह के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है। जिसका नाम नास्तिक है

Khesari Lal Yadav Nastik Muhurat With Diana Khan: भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपने आने वाली फिल्म रंग दे बसंती को लेकर छाए हुए हैं। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का एक और लुक खेसारी लाल की मौजूदगी में जारी किया गया है। फिल्मों के अलावा खेसारी लाल के हाल ही में रिलीज हुए दो गाने सोशल मीडिया पर गरदा उड़ाए हुएं हैं। पहला गाना हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के साथ बालम रिलीज हुआ था। जो अभी तक ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

इसके अलावा खेसारी का एक दूसरा वीडियो सांग नींबू खरबूजा भईल 2 भी सोशल मीडिया पर मिलियन्स व्यूज हासिल कर चुका है। ये गाना खेसारी और सपना चौहान पर फिल्मांया गया है जबकि इसे खेसारी और करिश्मा कक्कड़ ने सुरीली आवाज़ में गाया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इन दोनों गानों ने खेसारी को लगातार ट्रेंडिंग में रखा हुआ है। उधर रंग दे बसंती के बाद खबर है कि खेसारी ने भोजपुरी फिल्म निर्माता रौशन सिंह के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है। जिसका नाम नास्तिक है।

रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में खेसारी के अपोजिट डायना खान नजर आएंगी। जिन्होने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत की थी। अभिनेता सनी देओल की फिल्म घायल वन्स अगेन में वो नजर आ चुकी हैं। साथ ही डायना ने कई टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है और अब भोजपुरी दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ाने खेसारी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी जो अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती है। खेसारी और डायना की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इससे पहले डायना खान खेसारी के साथ रंग दे बसंती कर चुकी हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

खेसारी की रंग दे बसंती का हाल में नया लुक जारी किया गया था। इस मौके पर खेसारी ने अपनी हीरोइन्स से जमकर हंसी मजाक भी किया था। डायना खान के अलावा इस मौके पर समृति सिन्हा भी मौजूद थी। जो खेसारी लाल यादव का सपोर्ट करने यहां आई थी। खेसारी ने सभी से हंसी जमकर हंसी मजाक किया और लोगों से रंग दे बसंती फिल्म देखने की अपील की। इससे पहले खेसारी की संघर्ष 2 रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने बेहद कामयाब बनाया है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh की धमकी पर Akshara Singh का पलटवार, बोली मैं जब मुंह खोलूंगी तो बात बड़ी दूर तलक जाएगी

ताज़ा ख़बरें