Khesari Lal Yadav की फिल्म Sangharsh 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बेटी की एक्टिंग देख फैन्स हैरान

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार व हिट मशीन के रूप में मशहूर खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है

Khesari Lal Sangharsh 2 Trailer Release: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार व हिट मशीन के रूप में मशहूर खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। संघर्ष 2 के इस ट्रेलर में खेसारी लाल यादव जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म से जुड़ी पर चीज़ को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरूआत सारे जहां से अच्छा गाने से होती है। इसका मतलब साफ है कि ये फिल्म देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत है। खेसारी लाल का संघर्ष 2 का अवतार उनकी बाकी फिल्मों से बिलकुल अलग है। सोशल मीडिया पर लोग इसे खेसारी का स्वैग करार दे रहे हैं।

इस ट्रेलर की खास बात ये है कि इसमें खेसारी लाल यादव की बेटी कृति यादव एक दमदार किरदार में है। ट्रेलर में कृति का बोला गया एक संवाद काफी दमदार है। जिसके बोल हैं। भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। कृति अपने इस रूप में काफी दमदार नजर आ रही हैं। जबकि फिल्म के ट्रेलर में मेघा श्री का भी अलग इमोशनल रूप नजर आया है। जो फैन्स को सोचने के लिए मजबूर कर देगा। कुल मिलाकर इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं और हमेशा की तरह देखते ही देखते लाखों व्यूज इसके हो गए हैं।

फिल्म के मेन लीड विलेन का एक ही डायलॉग है लेकिन वो सब पर भारी है। इसके अलावा ट्रेलर में बच्चों को बार बार गेम खेलते हुए दिखाया गया है। लेकिन उसका कोई मतलब नजर नहीं आया। शायद फिल्म देखने के बाद ये मालुम पड़े कि बच्चों का गेम से क्या रिश्ता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस ट्रेलर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा है कि मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा लगता है। हमे गर्व है खेसारी पर,लव यू ट्रेंडिंग स्टार, जय हो भोजपुरिया भैया की। एक दूसरे ने लिखा है कि खेसारी लाल यादव एक गायक ही नहीं करोड़ों लोगों का इमोशन हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार व निर्देशक पराग पाटिल हैं।

आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन्स फॉलोइंग है। खेसारी शुरू से ही ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म फरिश्ता रिलीज हुई है। जिसमें उन्होने शानदार अभिनय किया है। संघर्ष 2 के बाद अब दर्शकों को खेसारी की अगली फिल्म गॉडफादर का इंतजार है।

ये भी पढ़े: Ravi Yadav अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में जुटे, Khesari Lal जैसा दिखने के लिए जिम में बहा रहे हैं जमकर पसीना

ताज़ा ख़बरें