Imlie Actor Karan Vohra जुड़वा बेटों के बने पिता , शादी के 11 साल बाद घर में आई खुशियां

इमली फेम एक्टर करण वोहरा के घर आखिरकारर शादी के 11 सालों बाद किलकारी गूंजी है। करण वोहरा की वाइफ बेला ने आज जुडवा बेटों को जन्म दिया है

Karan Vohra Becomes The Father Of A Twin Baby Boy: इमली फेम एक्टर करण वोहरा के घर आखिरकारर शादी के 11 सालों बाद किलकारी गूंजी है। करण वोहरा की वाइफ बेला ने आज जुडवा बेटों को जन्म दिया है। दोनों पूरी तरह से हेल्दी हैं। इस बात की जानकारी खुद करण वोहरा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए दी है। करण ने स्टोरी में एक टी-शर्ट पर इट्स अ ट्विन बेबी ब्वॉय लिख कर अपने फैन्स को जानकारी साझा की है।

इससे पहले एक्टर ने वाइफ बेला वोहरा का हाथ थामे हुए एक इमेज स्टारी पर शेयर किया था। जिसके कैप्शन में लिखा था कि ये ओम नमा शिवाय का दिन है। इसके बाद उनकी वाइफ ने जुड़वा खूबसूरत बेटों को जन्म दिया है। करण के घर में औलाद की ये खुशी शादी के 11 साल बाद आई है। जैसा कि वो पहले ही बता चुके थे और समय समय पर ये कपल अपने हेल्थ की जानकारी दे रहा था। हाल ही में टीवी की कई सेलेब्स मम्मियां बनी हैं। जिनमें गौहर खान,नेहा मर्दा शामिल हैं।

बेला वोहरा के बाद अब सबकी निगाहे दीपिका कक्कड़ पर है। दीपिका की डिलीवरी डेट भी करीब आ चुकी है। इसके अलावा इशिता दत्ता और तनवी ठक्कर भी अपने आने वाले बच्चे की राह देख रही हैं। आपको बता दें कि करण वोहरा और बेला वोहरा की शादी 2012 में हुई थी। पिछले महीने ही दोनों ने चुनिंदा मेहमानों के साथ एक ग्रैंड बेबी शॉवर सेरीमनी रखा था। दोनो ही समय समय पर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को जानकारी मुहैया कराते रहते थे।

बात अगर करण वोहरा की करें, तो करण को इमली के अलावा जिंदगी एक महक,कृष्णा चली लंदन और पिंजरा खूबसूरती का जैसे शानदार धारावाहिकों के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़े: Saanand Verma ने कहा Sushant Singh Rajput को मूवी माफियाओं ने दबाया था, बोले लोगों उनके टैलेंट से डर था


ताज़ा ख़बरें