Kajol ने Shah Rukh Khan को सबसे समझदार अभिनेता, कहा हीरोइन किससे असहज होती है ये उन्हे बाखूबी मालुम है

काजोल ने बताया कि शाहरूख खान ऐसे एकलौते अभिनेता हैं जितने भी एक्टरों के साथ काजोल ने काम किया है। उनमें से सबसे बेहतर समझदारी किंग खान के पास है

Kajol Says SRK Is The Most Understanding Actor: बॉलीवुड में काजोल और शाहरूख खान की जोड़ी को अब तक की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों पहली बार फिल्म बाजीगर के सेट पर मिले थे। दोनों का एक दूसरे साथ पहली मुलाकात उतनी अच्छी नहीं थी। फिल्म के सेट पर काजोल की बातूनी आदत से शाहरूख परेशान हो गए थे, तो वहीं काजोल शाहरूख खान को खडूस इंसान समझ रही थी, क्योकि वो सेट पर हमेशा स्क्रिप्ट पढ़ते रहते थे। बाजीगर के बाद दोनों ने करण अर्जुन और फिर दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में काम किया। हालाकि ये तीनों ही फिल्में कामयाब रही थी। दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की कामयाबी के बाद दोनों के बीच दोस्ती और गहरी हो गई थी, लेकिन इसकी शुरूआत करण अर्जुन के सेट से हो गई थी।

एक्ट्रेस ने अपने हाल में दिए द हिंदू को एक इंटरव्यू में फिल्म करण अर्जुन के एक गाने की शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वो जाती हूं मैं गाने की शूटिंग कर रही थी। उन्हे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। शूटिंग से पहले कोरियोग्राफर चिनी प्रकाश ने समझा दिया था कि ये करना है, वो करना है, बस, लेकिन मेरी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। ऐसे में शाहरूख खान ने उनकी बहुत मदद की। बड़ी मुश्किल से उन्होने स्टेप्स किए, लेकिन कर दिया। काजोल ने आगे बताया कि शाहरूख खान ऐसे एकलौते अभिनेता हैं जितने भी एक्टरों के साथ काजोल ने काम किया है। उनमें से सबसे बेहतर समझदारी किंग खान के पास है।

काजोल ने आगे कहा कि एक्ट्रेस किस वजह से असहज महसूस कर रही है और किससे वो सहज महसूस करने लगती है। इसकी पहचान करने की कला शाहरूख खान में जबरदस्त है और वो समझ जाते हैं कि इस मूव से एक्ट्रेस असहज है। इसके बाद वो अपोजिट महिला को सहज महसूस करा देते हैं। ये खूबी किसी दूसरे अभिनेता के पास नहीं है। शायद यही वजह रही होगी कि काजोल के सिनेमा स्क्रीन पर शाहरूख के अपोजिट जबरदस्त केमिस्ट्री का नजारा पेश किया है और ये जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक बन गई।

बात अगर शाहरूख खान और काजोल की करें, तो दोनों बतौर लीड आखिरी बार फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। जिसमें वरूण धवन और कृति सेनन भी थे। एसआरके आजकल अपनी आने वाली फिल्म जवान और डंकी को लेकर व्यस्त हैं,तो वहीं काजोल की लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज होने वाली है। लस्ट स्टोरीज 2 में चार कहानियां शामिल हैं जिसमें से एक कहानी काजोल कर रही हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा ट्रायल भी रिलीज को तैयार है।

ये भी पढ़े: फिल्म Teesri Manzil के समय शुरू हुई थी R.D. Burman और Asha Bhosle के प्यार की कहानी, पंचम की मां ने सालों कराया था…

ताज़ा ख़बरें