Kajol Got Upset During Her Marriage Ceremony: फिल्मों के बाद अब अभिनेत्री काजोल ने वेब सीरीज में काम करके ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया है। काजोल की हाल ही में नेटफ्लिक्स की लस्ट सीरीज 2 और द ट्रायल में नजर आई हैं। द ट्रायल एक फैमिली ड्रामा वेबसीरीज है। जिसमें काजोल ने दमदार अभिनय किया है। इस सीरीज में काजोल, पाकिस्तानी एक्टर अली खान के साथ किस को लेकर विवादों में भी आ गई थी। तो वहीं लस्ट स्टोरी 2 करने को लेकर भी सवाल लोगों ने सवाल खड़े किए थे। बहरहाल काजोल अब अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर खबरों में हैं।
कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस काजोल ने कहा कि मेरी शादी एक सामान्य समारोह में हुई थी। जिसमें 50 से ज्यादा मेहमान नहीं थे। काजोल ने अपनी शादी के बारे में कुछ बातें यहां इस इंटरव्यू में शेयर की हैं। काजोल के मुताबिक वो शादी में आम लड़कियों की तरह तनाव में नहीं थी। क्योकि उनकी दोनों बहने शादी की व्यवस्था देख रही थी और माता पिता तनाव में थे क्योकि वो मेहमानों को देख रहे थे। मैं सिर्फ यहीं बोल रही थी कि अब कहां जाना है। शादी के फेरों के समय काजोल ने कहा कि पंडित जी बहुत टाइम लगा रहे थे। इसलिए उन्होने अजय देवगन से कहा कि पंडित जी कहो कि जल्द करें, मैं ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाऊंगी।
आपको बता दें कि काजोल और अजय देवगन पहली बार 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे। दोनों का स्वभाव एक विपरीत है, फिर भी दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों उस वक्त किसी के साथ रिलेशन में थे और एक दूसरे से इस बारे में खूब सलाह मशवरा लेते थे। फिर अचानक ही दोनों का ब्रेकअफ हो गया और फिर अजय देवगन व काजोल एक दूसरे के प्रति खिंचते चले आए। चार साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
शादी के बाद भी दोनों ने फिल्में करनी जारी रखी। हालाकि काजोल ने थोड़े समय के लिए ब्रेक जरूर लिया था, पर वो एक बार फिर से एक्टिंग में सक्रिय हो गई हैं। शादी के 24 सालों बाद दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ है। आज दोनों एक बेटी निसा और बेटे युग के माता पिता हैं। काजोल अब ओटीटी पर एक्टिव हैं और अजय देवगन अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।