Divyanka Tripathi ने भगवान राम, सीता और भारतीय महिलाओं को लेकर दिया इतना बड़ा बयान 

टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भगवान राम-सीता और भारतीय महिलाओं को लेकर एक बड़ा बयना दे दिया है।

Divyanka Tripathi: टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जोकि अपने टीवी शोज और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय महिलाओं और भगवान राम-सीता को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दिव्यांका ने हाल ही में सिद्धार्थ आलम्बयन को दिए एक इंटरव्यू में महिलाओं की स्थिति को लेकर बातचीत की है।

दिव्यांका ने बताया कि जरूरी नहीं है कि हर महिला को खाना पकाना आए। उन्होंने अपने साथ खाना पकाने को लेकर हुए एक हादसे के बारे बताते हुए कहा कि, ‘’मैं एक दिन एक शो की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान एक सीन था,जिसमें मुझे रोटी पकानी थी। मेरे डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि आपको इस तरह से रोटी पकानी है। मैंने बोला कि, मुझे रोटी पकाना नहीं आती है। इसपर मेरे डायरेक्टर ने मुझपर काफी बुरा रिएक्शन दिया। उन्होंने ने कहा रोटी तो हर औरत को पकानी आती है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे रोटी बनाना नहीं आता है। इस दौरान मैंने कहा कि जरूरी नहीं कि हर औरत को रोटी बनाना आना चाहिए।’’

इसके अलावा दिव्यांका ने भगवान राम-सीता को लेकर भी एक बड़ी बात बोली। दिव्यांका ने कहा कि, ‘’रामानंद सागर जी ने जैसा हमे भगवान राम-सीता को दिखाया था, तो हमारी छवि भगवना राम और सीता को लेकर वैसी ही बन गई हैं। अगर मॉडर्न युग में हम भगवान राम और सीता के पहनावे को अलग तरीके से दिखाते हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है।’’

आगे इसी पर बातचीत करते हुए उन्होंने भारतीय महिलाओं के पहनावे को लेकर बोला कि, ‘’यह जितने नॉर्म हैं कि बिंदी, डुपट्टा यह सब औरतों से ही शुरू होता है। मैं सभी के विचारों का सम्मान करती हूं, लेकिन अगर आप इन सब चीजों को महिलाओं पर थोपते हैं तो वह मुझे पसंद नहीं हैं। ऐसा सोचना कि हम धार्मिक जब ही होंगे जब एक महिला इस तरह से कपड़े पहने, तो यह सोच बिल्कुल गलत हैं।’’

ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly ने Anupamaa के सेट पर मनाया अपना बर्थडे, चर्चित सितारों ने दी मुबारकबाद, देखे वीडियो

ताज़ा ख़बरें