Time Magazine के कवर पर छाई Deepika Padukone, यूजर बोला अब तो The Kerala Story को प्रमोट कर दीजिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की चर्चा हमेशा होती रहती है। दीपिका अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। तभी तो विश्व प्रसिध्द पत्रिका टाइम मैगजीन ने दीपिका पादुकोण की फोटो को इस बार कवर पेज पर जगह दी है

Deepika Padukone On Time Magazine Cover Page: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की चर्चा हमेशा होती रहती है। दीपिका अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। तभी तो विश्व प्रसिध्द पत्रिका टाइम मैगजीन ने दीपिका पादुकोण की फोटो को इस बार कवर पेज पर जगह दी है। साल 2018 में दीपिका पादुकोण इस पत्रिका को 100 सम्मानित लोगों की श्रेणी में रखा था। बीते 5 सालों में दीपिका ने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया है। तभी तो अब टाइम ने उन्हे अपनी पत्रिका के कवर पर जगह देकर ग्लोबल स्टार बना दिया है।

अपनी इस सफलता पर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो हॉलीवुड नहीं बल्कि भारत में रहकर बॉलीवुड को हॉलीवुड जैसा बनाना चाहती हैं। दीपिका ने ये भी कहा कि उनका सपना कभी एक्ट्रेस बनने का नहीं था। पर जब वो इस मुकाम पर हैं तो सफलता पाने के लिए किसी गेम प्लान को कभी महत्व नहीं दिया। बल्कि जो किया वो सफलता का पर्याय बन गया। हालाकि इस मुकाम पर पहुंचने से पहले वो कई पॉलिटिकल विरोध का सामना भी कर चुकी हैं। फिल्म पदमावत के लिए उन्हे करणी सेना का विरोध सहना पड़ा था और पठान में भगवा रंग की बिकनी को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी।

टाइम मैगजीन के कवर पर आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हे लोग बधाई भी दे रहे हैं। आम यूजर्स के साथ ही कई सेलेब्स भी उनकी इस उपलब्धि के लिए उनके कड़े मेहनत को जिम्मेदार बता रहे हैं। मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दीपिका के टाइम कवर फोटो पर कमेंट करते हुए बधाई दी है और लिखा है कि ये आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसके अलावा दूसरे कई ब्लू स्टार वाले लोगों ने दीपिका को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। लेकिन इनमें एक यूजर ऐसा भी है जिसने लिखा है कि पठान फिल्म का आपने इतना प्रमोशन किया अब द केरला स्टोरी का भी प्रमोशन कर दीजिए#जयश्रीराम।

आपको बता दें कि द केरला स्टोरी को लेकर इस वक्त काफी विवाद है लेकिन इन विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। बहरहाल बात अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की करें, वो जल्द ही हमें फाइटर और प्रोजक्ट के में नजर आएंगी। फाइटर में वो पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी, जो देखना काफी मजेदार रहेगा।

ये भी पढ़े: 53 साल की हुईं Pooja Bedi, जानिए जब उनके पिता  Kabir Bedi ने ड्रग्स, शराब और धूम्रपान न करने पर अभिनेत्री का उड़ाया था…

ताज़ा ख़बरें