Debina Bonnerjee की मां वापस आई, पर एक्ट्रेस अपने Fitness का मुश्किल रूटीन फॉलो करती रहेंगी

एक्ट्रेस ने फिर से एक वीडियो शेयर कर अपने फिटनेस रूटीन की जानकारी दी है और ये भी बताया है कि उनकी मां फिर से वापस आ गई हैं

Debina Bonnerjee’s Mother Returned: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी अक्सर अपने फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होने बताया है कि कैसे डिलीवरी के बाद लोग उन्हे छोटा हाथी या फिर मिनी हाथी बुलाकर ट्रोल करते थे। देबिना पिछले कई दिनों से फिटनेस का रूटीन फॉलो कर रही है और उन्होने इस टारगेट को हासिल करने के लिए रूटीन बनाया है। एक्ट्रेस अपने इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आप को बिजी रख रही हैं। एक्ट्रेस ने फिर से एक वीडियो शेयर कर अपने फिटनेस रूटीन की जानकारी दी है और ये भी बताया है कि उनकी मां फिर से वापस आ गई हैं।

देबिना बनर्जी ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। उनके मुताबिक मां के वापस आने के बावजूद वो अपने काम को जारी रखेंगी। उन्होने जो लक्ष्य बनाया है। उसे हासिल करके रहेंगी। देबिना ने वीडियो में ये भी बताया कि वो कैसे अपने आपको कितना टाइम कहां कहां व्यस्त रखती हैं। वो काम में इतना बिजी हो जाती हैं कि कभी कभी तो नाश्ता करना भी भूल जाती हैं। देबिना ने बताया कि बच्चों के प्ले स्कूल में उन्हे 40 से 50 मिनट तक का समय चाहिए होता है।

इसके बाद वो घर के कामों में अपने आप को व्यस्त कर लेती हैं। वीडियो में वो अपने घर में रखे बेड को दूसरे कमरे में शिफ्ट करा रही हैं। ताकि बड़े बेड पर एक साथ दोनों बच्चे खुद देबिना और गुरमीत चौधरी एक साथ सो सके। देबिना ने यहां ये भी बताया कि इस बेड को गुरमीत ने बहुत ही शौक से लिया था। इसमें कई खासियत है। जैसे कि टीवी वगैरह देखने के लिए इस बेड को सिरहाने की तरफ ऊंचा कर सकते हैं। ताकि आपको आरामदायक लगे।

इस वीडियो में देबिना बनर्जी ने ये भी बताया कि घर आकर बच्चों को संभालना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। क्योकि वो किसी दूसरे की गोद में चुप नहीं रहते हैं। जब मेरी गोद में रहेंगे, तो गाना गाते रहेंगे। अब देखना ये है कि देबिना कब तक अपने फिटनेस का लक्ष्य पूरा करने में कामयाब हो पाती हैं।

ये भी पढ़े: Uorfi Javed अब Bollywood Debut को तैयार, Ekta Kapoor इस फिल्म से कर सकती हैं बड़े परदे पर धमाल?

ताज़ा ख़बरें