जिन Actors ने भी Bollywood में अपनी Debut Film में बाइक पर एंट्री की है, वे सुपरस्टार बने हैं

बॉलीवुड में बाइक से हीरो की एंट्री करना एक काफी पुराना चलन है, लेकिन जिन एक्टर्स ने अपनी डेब्यू फिल्म में बाइक से एंट्री की है वे बहुत बड़े सुपरस्टार बने हैं

Bollywood Actors Debut film: बॉलीवुड फिल्मों का बाइक से काफी पुराना रिश्ता रहा है। बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर हीरो की एंट्री बाइक या फिर कार से कराई जाती है। बॉलीवुड की फिल्मों में आप एक हीरो की एंट्री अक्सर बाइक पर देखे सकते हैं, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम एक्टर हुए हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्मों में बाइक से गजब एंट्री की है। जिस एक्टर ने भी बॉलीवुड में  अपनी डेब्यू फिल्म बाइक से एंट्री की है उसने इस फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है। तो आज हम आपको इन्हीं कुछ एक्टर्स के बारे में बतायेंगे जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्मों में बाइक से एंट्री की थी और फिर वे लंबे समय तक सुपरस्टार बने रहे है।

एक्टर्स जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्मों में बाइक से एंट्री की:

1.संजय दत्त: बॉलीवुड में  80 और 90 के दशक में सुपरस्टार रहे संजय दत्त जो आज इस फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। उनका स्टाडरम फिल्म इंडस्ट्री में आज भी कायम है। लेकिन क्या आपको पता है कि संजय दत्त ने भी अपनी डेब्यू फिल्म ‘रॉकी’ (1981) में बाइक से धमाकेदार एंट्री की थी। उन्होंने सॉन्ग ‘रॉकी मेरा नाम’ से बाइक को चलाते हुए फिल्म में एंट्री ली थी। उनकी बाइक से  एंट्री वाले सीन पर सिनेमाघरों में खूब तालियां और सीटी बजी थी।

2.अजय देवगन: बॉलीवुड के एक्शन स्टार और प्रतिभाशाली अभिनेता अजय देवगन, जिन्हें इस फिल्म इंडस्ट्री लगभग 25 साल हो गए हैं। उन्होंने एक्शन फिल्मों के अलावा कुछ सीरीयस फिल्में भी की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अजय देवगन ने भी अपनी डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ (1991) में बाइक से एंट्री की थी। उन्होंने फिल्म में बाइक से खतरनाक एंट्री की थी। अजय ने दो बाइकों पर स्प्लिट वाला स्टंट किया था। उनके इस एंट्री पर सिनेमाघरों में दर्शकों ने सिक्के उछाल दिए थे। उनकी यह बाइक वाली एंट्री बॉलीवुड में आज भी सबसे बेस्ट एंट्री मानी जाती है।

3.शाहरुख खान: मेगास्टार शाहरुख खान जिन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। शाहरुख  बॉलीवुड के सबसे सफल सुपरस्टार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पठान इस बात का उदहारण है कि वे बॉलीवुड के कितने बड़े सुपरस्टार है। शाहरुख ने भी अपनी डेब्यू फिल्म ‘दीवाना’ (1992) में बाइक से धमाकेदार एंट्री ली थी। उन्होंने सॉन्ग ‘कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला’ से बाइक पर एंट्री की थी। उनकी यह एंट्री बॉलीवुड में सबसे पावरफुल एंट्री मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: Mrs Kohli कहे जाने पर एक्ट्रेस Anushka Sharma ने दिया मजेदार रियक्शन

ताज़ा ख़बरें