Amrita Singh: 12 साल बड़े विनोद खन्ना से था इश्क, फिर 13 साल छोटे Saif से क्यों की शादी? रिश्ता टूटने पर ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

अमृता सिंह ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'बेताब' से अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म से अमृता अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। इसके बाद अमृता ने 'खुदगर्ज', 'चमेली की शादी', 'मर्द' जैसी फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब यानी की मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और उनकी एक्स-पत्नी यानि की हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रही अमृता सिंह की जोड़ी एक समय पर काफी पॉपुलर थी। दोनों की उम्र में करीब 12 या 13 साल का फर्क था, इसके बावजूद इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी के मुकाम तक पहुंचा, लेकिन 2 बच्चों के बाद सैफ और अमृता की जिंदगी में कड़वाहट पैदा हो गई और यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद अमृता सिंह ने अपनी जिंदगी में कई दुखों का सामना किया। 9 फरवरी यानीकि आज अमृता सिंह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी अनसुनी बातें जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं।

80s की टॉप एक्ट्रेस थीं अमृता सिंह
बता दें, अमृता सिंह ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ से अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म से अमृता अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही और लोग उनकी अदायगी के फैन हो गए। इसके बाद अमृता ने ‘खुदगर्ज’, ‘चमेली की शादी’, ‘मर्द’ जैसी फिल्मों में काम किया। उस दौरान अमृता ने विनोद खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे हर बड़े अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर की। इसी बीच अमृता की मुलाकात सैफ अली खान से हुई। इस दौरान अमृता हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थी जबकि सैफ ने अपने करियर की शुरुआत ही की थी। सैफ और अमृता की उम्र में करीब 12 साल का फासला था। इसके बावजूद इन दोनों के बीच इश्क हुआ और यह दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। इनका प्रेम इतना परवान चढ़ा कि इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

लंबी नहीं चली कपल की शादी
कहा जाता है कि दोनों के ही परिवार वाले शादी से खुश नहीं थे। इसके बावजूद अमृता और सेफ ने शादी रचाई। शादी के बाद सैफ और अमृता के घर दो बच्चे हुए जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। हालाँकि शादी के बाद दोनों के बीच अनबन पैदा हो गई। इसके 13 साल बाद इन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया। सैफ से अलग होने के बाद अमृता की जिंदगी इ काफी उतार चढाव आए। उन्होंने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की।

विनोद खन्ना से हुआ था इश्क
कम लोग जानते हैं कि अमृता सिंह सैफ अली खान से पहले मशहूर एक्टर विनोद खन्ना से इश्क करती थी। दरअसल, विनोद खन्ना और अमृता ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इसी बीच अमृता सिंह विनोद खन्ना को चाहने लगी थी। विनोद और अमृता की उम्र में करीब 12 साल का फासला था। वही विनोद खन्ना भी अमृता सिंह के प्यार में थे, लेकिन अमृता की मां रुखसाना सुल्तान उनके रिश्ते से खुश नहीं थी। ऐसे में अपनी मां को खुश रखने के लिए अमृता हमेशा के लिए विनोद खन्ना से अलग हो गई। हालाँकि असल सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता लेकिन इन दिनों अमृता और विनोद खन्ना का अफेयर खूब चर्चा में रहा था।

सैफ ने की दूसरी शादी
अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने जहां करीना कपूर खान से शादी रचा ली तो वही अमृता अभी भी सिंगल है। सैफ और करीना की दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। अमृता की बड़ी बेटी सारा अली खान अपने दोनों भाइयों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती है।

ये भी पढ़ें: ‘मैं कुछ बोलूंगा तो उनमें और मुझमें..’ Akshara Singh के आरोपों के बाद पहली बार बोले Pawan Singh!

ताज़ा ख़बरें