- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

Alia Bhatt की प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर लीक, भड़की एक्ट्रेस, सपोर्ट में आया बॉलीवुड

आलिया भट्ट की फोटो लीक होने के बाद अनुष्का शर्मा, स्वरा भास्कर, अर्जुन कपूर और करण जौहर समेत तमाम सेलेब्स एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए है। मीडिया पोर्टल पर अपनी भड़ास निकालते हुए आलिया ने मुंबई पुलिस से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है

- विज्ञापन -

Alia Bhatt Photo Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फोटो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद से वह काफी भड़की हुई है। आलिया अपने घर के अंदर आराम कर रही थी और दो लोगों ने उनकी फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। मीडिया पोर्टल पर एक्ट्रेस की फोटो सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर नाराजगी जताई है। यह फोटो आलिया के घर की है जब वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थीं। यह तस्वीर जूम लेंस कैमरे से ली गई है। आलिया की इस फोटो को लीक करने पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए है।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। तमाम सेलेब्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीडिया पोर्टल को जमकर लताड़ा है। आलिया के सपोर्ट में, अनुष्का शर्मा ने बताया कि कैसे मीडिया पोर्टल्स ने उनकी बेटी वामिका की तस्वीरों के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था। अनुष्का ने आगे कहा कि ऐसा वो पहली बार नहीं कर रही है। दो साल पहले हमने भी उन्हें यही वजह बताई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि यह पूरी तरह से शर्मनाक है। जाह्नवी कपूर ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि क्या कोई ऐसी जगह है जहां कोई फोटो नहीं लेने की उम्मीद कर सकता है। वहीं अर्जुन कपूर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

- विज्ञापन -

अर्जुन कपूर ने लिखा है कि, ‘शर्मनाक। अगर कोई महिला अपने घर में खुद को सुरक्षित नहीं रख रही है तो आपने सारी हदें पार कर दी है। करण जौहर ने कहा, ‘इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता, यह पूरी तरह से निजता का उल्लंघन है’ वहीं स्वरा भास्कर ने भी आलिया का सपोर्ट किया और मीडिया पोर्टल पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा, ‘शर्म करो आप लोग। यह शर्मनाक और आलिया भट्ट की निजता का आपराधिक उल्लंघन है।’

मीडिया पोर्टल पर आलिया भट्ट की फोटो सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने उस मीडिया पोर्टल को जमकर फटकार लगाई है और उनकी गोपनीयता का हनन है। आलिया ने इसे लेकर मुंबई पुलिस से को एक्शन लेने कहा है। हाल ही में आलिया भट्ट को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए मिला है।

- विज्ञापन -

ये भी पढ़े: Swara Bhasker की शादी पर बोली Sadhvi Prachi, ‘श्रद्धा की तरह 35 टुकड़ें होंगे’

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -