Alia Bhatt ने Rekha के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन सोमवार को मुंबई में किया गया। इस फंक्शन में बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सदाबहार रेखा और आलिया भट्ट पूरी महफिल लूटी

Rekha-Alia Bhatt: दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 (Dadasaheb Phalke International Film Festival 2023) का आयोजन सोमवार को मुंबई में किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे। इवेंट में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा, आलिया भट्ट, श्रेयस तलपड़े, रोनित रॉय और मोहित चौहान समेत अन्य सेलेब्स पहुंचे। इस अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सामने आई है। वहीं कुछ वीडियो भी सामने आ रहे है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वरुण धवन और अनुपम खेर एक-दूसरे को गले लगा रहे है। वहीं रेखा और आलिया भट्ट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में आयोजित और आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। अवॉर्ड फंक्शन में रेखा को सम्मानित किया गया। इस दौरान रेखा ने गोल्डन एंड व्हाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं आलिया भट्ट ने भी सफेद साड़ी पहनी थी। इस अवॉर्ड फंक्शन में आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। रेखा ने ये अवॉर्ड आलिया को अपने हाथों से दिया। इस दौरान रेखा आलिया को गले लगाती है। आलिया रेखा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लेती है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा और आलिया खूब बातें करती नजर आईं।

रेखा और आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल लुक की काफी तारीफ हो रही है। पिछले साल मम्मी बनी आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘काठियावाड़ी गंगूबाई’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड फंक्शन के बाद रेखा और आलिया ने पापाराजी को जमकर पोज दिए। रेखा ने आलिया पर जमकर प्यार लुटाया उन्हें किस किया और उनकी तारीफ भी की। आलिया के पति और एक्टर रणबीर कपूर को भी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बता दें की रणबीर कपूर फ़िलहाल मुंबई में नहीं है। ऐसे में उनका अवॉर्ड आलिया ने रिसीव किया।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए। इसके साथ ही टीवी के कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की। अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सामने आ रहे है। आलिया भट्ट जल्द ही अपने काम पर लौटने वाली है। आलिया और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ इस साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़े: Sara Ali Khan को भोलेनाथ मंदिर में देख भड़के लोग, यूजर्स कर रहे ट्रोल

Latest Posts

ये भी पढ़ें