Akshay Kumar की Housefull 5 की हुई घोषणा, Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 3 से होगी बॉस ऑफिस पर टक्कर

फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रेंचाइजी का अगला इंस्टालमेंट हाउसफुल 5 के राज से परदा उठा दिया गया है। कई फ्लॉप फिल्मों के बीच अक्षय कुमार पर एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है

Akshay Kumar Housefull 5 Vs Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रेंचाइजी का अगला इंस्टालमेंट हाउसफुल 5 के राज से परदा उठा दिया गया है। कई फ्लॉप फिल्मों के बीच अक्षय कुमार पर एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है। शुक्रवार को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर हाउसफुल 5 के बारे में अपडेट देते हुए फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अक्षय कुमार की लीड भूमिका से सजी इस फिल्म को 2024 की दीवाली पर रिलीज करने का प्लान बनाया गया है।

हाउसफुल 5 के बारे में अपडेट साझा करते हुए खिलाड़ी कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि 5 गुना ज्यादा पागलपन के लिए तैयार हो जाइए। आपके लिए साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को तरूण मनसुखानी निर्देशित करेंगे। दिवाली 2024 को ये फिल्म रिलीज होगी। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में रितेश देशमुख भी लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की लीड भूमिका से सजी हाउसफुल की हर फ्रेंचाइजी ने हर बार पहले से ज्यादा बिजनेस किया है। हाउसफुल 5 के ऐलान के साथ ही कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी चर्चा में आ गई है। खबर है कि भूल भूलैया 3 भी 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है।

हाउसफुल 5 की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है। हर कोई इससे उत्साहित है और अगले साल दिवाली तक का इंतजार कैसे होगा,इसकी फीलिंग यूजर्स जाहिर कर रहे हैं। इस बीच यूजर्स हेरा फेरी के अगले इंस्टालमेंट पर भी सवाल पूछ रहे हैं कि हेरा फेरी 3 कब तक आएगी। अब देखना ये है कि अक्षय कुमार इस पर क्या जवाब देते हैं।

ये भी पढ़े: Adipurush विवाद के बाद Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की Ramayan की टीम हुई पहले से ज्यादा अलर्ट, फूंक फूंक कर रखेगी कदम

ताज़ा ख़बरें