Akshara Singh के मम्मी पापा का मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है गरदा, यूजर्स दे रहे हैं मजेदार कमेंट्स

अक्षरा सिंह की तरह ही उनके माता पिता भी भोजपुरी सिनेमा के मझे कलाकारों में आते हैं। पिता जहां खलनायकी के लिए जाने जाते हैं वहीं मां की पहचान रील लाइफ में एक खतरनाक सास के रूप में होती है। इनका एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

Akshara Singhs Parents Reel Goes Viral On Social Media: भोजपुरी दिवा अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ ही साथ अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह अपने रील्स के जरिए जहां लोगों को इंटरटेन करती हैं। वहीं सामाजिक मुद्दों व कलाकारों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ वो लगातार आवाज़ भी उठाती रहती हैं। अक्षरा ने ये गुण अपने माता पिता से सीखे हैं। अक्षरा की तरह ही उनके माता पिता भी भोजपुरी सिनेमा के मझे कलाकारों में आते हैं। पिता जहां खलनायकी के लिए जाने जाते हैं वहीं मां की पहचान रील लाइफ में एक खतरनाक सास के रूप में होती है।

बेटी की तरह ही अक्षरा के माता पिता भी रील बनाया करते हैं। जिनकी चर्चा अक्सर होती रहती हैं। एक ऐसा ही रील अक्षरा के माता पिता का वायरल हुए है। जिसमें अक्षरा के पापा बिपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत उनकी मम्मी नीलीमा सिंह का पैर दबाते नजर आ रहें हैं। यूजर्स अक्षरा सिंह के माता पिता पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने भी मम्मी पापा के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिस पर गायक बी प्राक ने भी प्यार बरसाया है।

दरअसल अक्षरा सिंह के मम्मी पापा ने बी प्राक के गाने मेरी जिंदगी से जाने का क्या लोगे तुम को एडिट करके रील बनाया है। जिसमें अक्षरा सिंह के पापा मम्मी को बोझ समझते हैं और उनका पैर दबाते हुए ये गाना गाते हैं कि मेरी जिंदगी से जाने का क्या लोगे तुम..यो वीडियो इतमा मजेदार है कि ये देखते ही देखते वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि इतना प्यार। एक महिला यूजर ने आई हाय लिखा है। इस वीडियो पर गायक बी प्राक ने भी कमेंट किया है। बी प्राक ने वाह वाह लिखकर दिल की इमोजी शेयर की है। जिसे अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया है। हालाकि एक वीडियो एक दिन पुराना हो चुका है लेकिन यूजर्स अभी भी इस पर लगातार कमेंट्स किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Yash Kumarr और Zoya Khan आने वाली नई भोजपुरी फिल्म “मर्यादा सात फेरों की” में मचाएंगे धमाल, मुहुरत के साथ शूटिंग हुई शुरू

ताज़ा ख़बरें