फिल्मी दुनिया से जुड़े ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। लेकिन समय की मार ने इन्हें ऐसा मारा कि फिर यह फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए। जी हां.. हम इस आर्टिकल में आपसे बात करेंगे मशहूर अभिनेता कुमार गौरव के बारे में जिन्होंने एक समय पर इंडस्ट्री में सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन कुछ दिनों के बाद यह इंडस्ट्री से दूर हो गए। तो चलिए जानते हैं कुमार गौरव के बारे में..
पहली ही फिल्म से हिट हो गए थे गौरव
सबसे पहले हम आपको बता दे कि, कुमार गौरव बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मशहूर एक्टर राजेंद्र कुमार है। कुमार गौरव ने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव स्टोरी’ से अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म से कुमार गौरव का कैरियर चल पड़ा और उन्हें रातों-रात सफलता हासिल हो गई। इतना ही बल्कि लड़कियों के बीच भी कुमार गौरव को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिला था।
इसके बाद कुमार गौरव ने अपने करियर में ‘तेरी कसम’, ‘रोमांस’, ‘हम है लाजवाब’, ‘एक से भले दो’, ‘दिल तुझको दिया’, ‘सियासत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन इसी बीच कुमार गौरव के सर सफलता चढ़ गई और उन्होंने नई एक्ट्रेस के साथ काम करना बंद कर दिया।
संजय दत्त से एक्टर का खास रिश्ता
कहा जाता है कि एक समय पर कुमार गौरव ने मंदाकिनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया। हालांकि मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ से सफलता हासिल कर ली। इसके बाद हुआ यूं कि फिर मंदाकिनी ने कुमार गौरव के साथ काम करना बंद कर दिया। धीरे-धीरे ऐसे होने लगा कि कुमार गौरव को फिल्में मिलना ही बंद हो गई और फिर उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इसके बाद कुमार गौरव कंस्ट्रक्शनका बिजनेस करने लगे।
इसके अलावा उनका ट्रैवल बिजनेस भी है जहां से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। खास बात यह है कि कुमार गौरव का संजय दत्त से खास रिश्ता है। दरअसल, संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त की शादी कुमार गौरव से ही हुई है। कपल की 2 बेटियां है। कुमार गौरव को अक्सर संजय दत्त के परिवार के साथ देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: ‘माधुरी के बिना वो कुछ भी नहीं थे..’ जब Sanjay Dutt की पहली पत्नी Richa ने खोले थे गहरे राज