Puru Raajkumar ने Dhadkan में देव का रोल निभाने से कर दिया था मना, Dharmesh Darshan बोले Suniel Shetty की परफॉर्मेंस  देखकर वो हैरान रह गए थे

साल 2000 में आई हिट फिल्म ‘धड़कन’ में पुरु राजकुमार को पहले देव वाला रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया था।

Puru Raajkumar Refused Dhadkan: साल 2000 में आई धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित हिट फिल्म ‘धड़कन’ में सुनील शेट्टी के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में सुनील ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के उत्कृष्ट अभिनय को देखकर निर्देशक धर्मेश दर्शन भी हैरान रह गए थे। हालांकि, सुनील शेट्टी से पहले देव का  रोल राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार को भी हुआ था। इसके बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने किया है। 

धर्मेश ने हमें दिए एक विशेष इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’पुरु राजकुमार ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, उन्होंने देव का रोल निभाने से मना कर दिया था। प्रोड्यूसर ने मुझे बताया कि राजकुमार जी के बेटे इंडस्ट्री में एक नई चीज हैं, प्रकाश मेहरा ने भी उन्हें साइन किया है और कृपया एक बार जाकर उनसे मिल लीजिए। मैं उनसे मिलने गया और उन्होंने मुझे बताया कि यह निगेटिव रोल है, तो तुरंत वहीं मैंने कहा कि आप इसे मत करिए, अगर आप देव को समझ नहीं सकते हैं तो इसे मत करिए।’’

आगे धर्मेश ने सुनील शेट्टी को कास्ट करने और उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’इस रोल के लिए मेरे दिमाग में दो व्यक्ति थे। पहले अजय देवगन, उनके पास इस किरदार की डार्कनेस थी और किरदार की गरीबी थी और सुनील शेट्टी में मेरे दिमाग में थे। सुनील शेट्टी ने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया, मैं उनकी परफॉर्मेंस को देखकर यकीन ही नहीं कर पा रहा था। वो रिहर्सल नहीं करते थे, लेकिन वो सेट पर अपना मोबाइल तक नहीं लाते थे।’’

धर्मेश ने यह भी बताया कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी राम के किरदार को काफी अच्छे तरीके से निभाया था। इसके अलावा धर्मेश ने यह भी बताया कि फिल्म में पहले महिमा चौधरी का रोल ही नहीं था। लेकिन वो सेकेण्ड हाफ में फिल्म को बोरिंग नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए फिल्म में महिमा चौधरी का किरदार डाला गया था। 

ये भी पढ़ें: Dharmesh Darshan ने Dhadkan 2 को किया कंफर्म, फिल्म की कास्ट और कहानी पर दी जानकारी, बोले धड़कन एक सीक्वल की तरह नहीं बनाई जा सकती ह

ताज़ा ख़बरें