Virat Anushka Daughter Birthday: मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका दो साल की हो गई है। 11 जनवरी को पैदा हुई वामिका का आज दूसरा बर्थडे है। इस मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बड़ा ही इमोशनल मेसेज साझा किया है। जिसपर बहुत से लोग रियक्ट कर वामिका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। मां अनुष्का ने बेटी के दूसरे जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए लिखती हैं कि दो साल पहले आज ही के दिन मेरा दिल पूरी तरह खुल गया था।
अनुष्का शर्मा ने इस इमोशनल मेसेज के साथ ही दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर भी साझा की है।जिसमें वो एक चेयर पर बैठी बेटी वामिका को प्यार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर विराट अनुष्का की इस लाडली बेटी को इनके फैन्स व सेलेब्स भी जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं।
विराट कोहली ने बेटी के जन्मदिन पर दिल का इमोजी बनाया है तो वहीं कई सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं।आपको बता दे कि विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी रचाई थी। तब ये शादी खूब चर्चा का विषय बनी थी।शादी के चार साल बाद बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ। भले ही बेटी वामिका दो साल की हो गई हो लेकिन अभी तक मीडिया में विराट अनुष्का ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का दोनों ही बेटी की क्यूटनेस की तस्वीरें दूसरे एंगल से क्लिक करके डालते रहते हैं।
बेटी के जन्मदिन से पहले विराट ने सोशल मीडिया पर बेटी और वाइफ के साथ समुंद्र किनारे की एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्होने लिखा था कि रब्बा तूने इतनी मेहरबानियां बक्शी हैं, तुझसे और कुछ नहीं चाहिए, बस तेरा शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
आपको बता दें कि अगर अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस है जिसमें वो झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएगी।
ये भी पढ़े: Aashiqui Girl Anu Aggarwal की इस बड़ी ग़लती ने उन्हे स्टारडम से कर दिया था दूर