Aashiqui Girl Anu Aggarwal की इस बड़ी ग़लती ने उन्हे स्टारडम से कर दिया था दूर

ओरिजनल आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। अनु अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थी और फिर अचानक गायब हो गई

Happy Birthday Anu Aggarwal: कभी कभी इंसान ज़िंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है। जिसकी कल्पना उसने कभी की नहीं होती। कुछ ऐसा ही हुआ था आशिकी फेम गर्ल अनु अग्रवाल के साथ, जिसकी एक ग़लती की वजह से वो हमेशा के लिए स्टारडम से दूर हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अनु अग्रवाल के साथ ऐसा क्या हुआ था जिसकी सिर्फ एक ही फिल्म जेहन में आती है और वो है आशिकी।

इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर कामयाबी ने अनु अग्रवाल को रातोंरात स्टार बना दिया था और वो भविष्य की सुपरस्टार समझी जाने लगी थी। लेकिन अनु के साथ हुआ इसका उलटा। तो चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं इस पूरे रोचक और दर्दनांक वाकये को, जिसने अनु अग्रवाल के करियर को तबाह कर दिया था और जब वो दोबारा मुंबई लौटी, तो उन्हे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।

11 जनवरी 1969 को दिल्ली में पैदा हुई अनु अग्रवाल ने मॉडलिंग की दुनिया से ग्लैमर भरे करियर की शुरूआत की थी। 1988 में अनु दूरदर्शन पर प्रसारित इसी बहाने में नजर आई और इसके बाद ही उन्हे महेश भट्ट की आशिकी मिल गई। आशिकी 1990 में जब रिलीज हुई तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म की कहानी,गीत संगीत सभी लोगों को खूब पसंद आए और इतने सालों बाद अभी भी इस फिल्म के गीतों की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

अपनी पहली ही फिल्म की कामयाबी से स्टार बनी अनु अग्रवाल ने फिर ग़ज़ब तमाशा,किंग अंकल और 1996 में रिलीज रिटर्न ऑफ ज्वेलथीफ में नजर आई। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिर पड़ी। अब शायद अनु की फिल्मों की चयन ही ऐसा था या फिर वो पहली फिल्म की कामयाबी से मिली स्टारडम की चकाचौंध में कहीं खो सी गई थी। इसलिए वो सही फिल्मों का चयन नहीं कर पाई और असफलता ने उन्हे निराश कर दिया।

1993 में रिलीज सावन कुमार की खलनायिका थोड़ी सी चर्चा में रही थी जिसमें अनु ने निगेटिव रोल निभाया था। खलनायिका भी नहीं चली।लगातार फ्लाप होती फिल्मों की वजह से अनु रास्ते से भटक गई और फिर 1997 में योगा क्लासेस ज्वाइन कर मुंबई से बाहर रहने लगी। 1999 में जब अनु अग्रवाल वापस मुंबई अपना सामान पैक करने के लिए आ रही थीं तो रास्ते में ही उनका एक्सीडेंट हो गया।ये हादसा इतना भयानक था कि अनु अग्रवाल कोमा में चली गई। कोमा के दर्द से बाहर आने के बाद अनु अग्रवाल जब मुंबई आई तब उनका चेहरा और उनकी खूबसूरती सभी में कई बदलाव आ चुके थे।

90 के दशक की अनु और 20वीं सदी के अनु के बीच जमीन आसमान का फर्क आ गया था। अनु अग्रवाल अब फिल्मों से दूर हैं और वो अब योगा की दुनिया को अपनाकर अपनी लाइफ गुजार रही हैं।

ये भी पढ़े: Rakul Preet Singh को दिल्ली की सर्दी ने किया परेशान, एअरपोर्ट पर फैन्स से पूछे कई सवाल

ताज़ा ख़बरें