Dalljiet Kaur की दूसरी शादी के बाद से उनके बेटे Jaydon को  ठीक तरह से नीद नहीं आ रही थी, अब जाकर आया है सुधार

टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दलजीत कौर के बेटे जायडन को उनकी दूसरी शादी के बाद से नींद में काफी समस्या आने लगी थी।

Dalljiet Kaur son Jaydon not sleeping properly after marriage: टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दलजीत कौर जोकि इस समय दूसरी शादी करके अब केन्या में शिफ्ट हो गई हैं। दलजीत जिन्होंने निखिल पटेल दूसरी शादी की है, तब से वे काफी खुश है। लेकिन दलजीत की दूसरी की शादी के बाद उनके बेटे जायडन के जीवन पर थोड़ा असर पड़ा है। जायडन जब से दलजीत की दूसरी शादी के बाद केन्या में शिफ्ट हुए थे, तब से उन्हें ठीक तरह से नींद नहीं आ रही थी। लेकिन फिर मेडिकेशन लेने के बाद अब जायडन की हालत में सुधार आया है। 

दलजीत ने  खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी हैं। दलजीत ने स्लीप कैचर नाम की एक संस्था को टैग किया है। इस पोस्ट में जायडन की नींद की समस्या के बारे में लिखा है। इस पोस्ट में लिखा है कि, ‘’मार्च में दलजीत और निक की शादी के बाद, दलजीत और 9 साल के जयडॉन मुंबई से नैरोबी, केन्या आ गए। Jaydon इस कदम के लिए जितना उत्साहित था, Jaydon के लिए भी बहुत सारे बदलाव थे – नया स्कूल, नए दोस्त, नया घर और अपने प्रियजनों से दूर जाना। लेकिन Jaydon के लिए एक और बड़ा बदलाव उनकी नींद के रूटिन को लेकर था।’’

इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि, फिर हमने दलजीत और निक के लिए एक योजना बनाई, जिसमें ये शामिल थे-दिन के समय की तैयारी जहां हम आहार, व्यायाम, अंधेरे के डर को दूर करने और सोते समय और रात के दौरान उम्मीदों के बारे में बात करते थे एक ठोस सोने की दिनचर्या – स्नान करना, दाँत साफ करना, कपड़े पहनना, सोने की कहानी और विश्राम व्यायाम. नींद के लिए एक अच्छा माहौल बनाना।’’

अंत में इस पोस्ट में लिखा है कि, ‘’दलजीत और निखिल, जायडन के साथ काम करने के लिए हमपर भरोसा करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जायडन में सुधार देखकर हम काफी खुश हैं।’’

ये भी पढ़ें:Suriya की पत्नी Jyothika 20 साल बाद Ajay Devgn की इस फिल्म से Bollywood में वापसी कर रही हैं

Latest Posts

ये भी पढ़ें