TV की प्रीति जिंटा कही जाती थी ये एक्ट्रेस, 8 सालों से है गायब, जानें अब कहां?

बहुत कम लोग जानते हैं कि रूपल त्यागी एक बेहतरीन डांसर भी है। जी हां उन्होंने शाहिद कपूर, विद्या बालन जैसे स्टार्स के लिए कोरियोग्राफी भी की है।

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जिन्होंने पापुलर शोज में काम करके घर-घर में पहचान हासिल की। जहां कई टीवी से एक्ट्रेस सालों से एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हुई है तो कई पलक झपकते ही परदे से गायब हो गई। आज हम आपको बताने वाले हैं धारावाहिक ‘सपने सुहाने लड़कपन’ में गुंजन का किरदार निभाने वाली पापुलर एक्ट्रेस रूपल त्यागी के बारे में जो काफी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से गायब है। तो चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस अब कहां है और क्या करती है?

16 की उम्र में शुरु हुआ था करियर
दरअसल, रूपल त्यागी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में काम किया जिसमें उन्होंने गुंजन का किरदार निभाया। बता दे इस किरदार से रूपल त्यागी को इतनी सफलता हासिल हुई कि वह हर घर में पहचानी गई।

इसमें उनके हाव-भाव, आवाज और गालों में डिंपल आपको प्रीति जिंटा की याद दिलाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोग उन्हें टीवी की प्रीति जिंटा भी कहते थे। इस टीवी शो में काम करने के बाद रूपल त्यागी ने ‘हमारी बेटियों का विवाह’, ‘कसम से’, ‘एक नई छोटी सी जिंदगी’ जैसे पापुलर शोज में काम किया और बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन अचानक रूपल ने टीवी इंडस्ट्री को टाटा बाय-बाय कह दिया।

अब क्या करती है एक्ट्रेस?
इस दौरान वह झलक दिखलाजा के आठवे सीजन में नजर आई थी लेकिन इसकी कुछ दिन बाद ही वह टीवी इंडस्ट्री से गायब हो गई। बहुत कम लोग जानते हैं कि रूपल त्यागी एक बेहतरीन डांसर भी है। जी हां.. उन्होंने शाहिद कपूर, विद्या बालन जैसे स्टार्स के लिए कोरियोग्राफी भी की है।

इसी बीच एक्ट्रेस का अपने बॉयफ्रेंड अंकित गेरा से ब्रेकअप हुआ जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। फ़िलहाल रूपल सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अक्सर अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती है।

ये भी पढ़ें: जब सांवला रंग बना करियर का रोड़ा, झेलने पड़े रिजेक्शन, आज TV की Highest Paid Actress हैं ये हसीनाएं!

Latest Posts

ये भी पढ़ें