कहां है ‘दिल मिल गए’ की डॉ. रिद्धिमा? कभी आमिर-अमिताभ संग किया काम, अब Latest Look देख पहचान नहीं फैंस!

साल 2007 में एक धारावाहिक आता था जिसका नाम था ‘दिल मिल गए’। 90s के दौर के बच्चों का इस धारावाहिक से एक अलग ही कनेक्शन था। शो में डॉक्टर रिद्धिमा को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भी इस शो में अहम किरदार में नजर आए थे। शो को उन दिनों खूब पापुलैरिटी हासिल हुई वहीं एक्ट्रेस तो टीवी इंडस्ट्री की क्वीन बन गई थी। लेकिन आज यह एक्ट्रेस कम ही दिखाई देती है। फैंस भी इन्हें देखने के लिए तरस गए हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ‘दिल मिल गए’ की यह पापुलर एक्ट्रेस आजकल कहां है..?

एक्टिंग में आने के लिए बदला नाम
10 दिसंबर 1982 को साउथ अफ्रीका में जन्मी ओहना शिवानंद का बचपन भारत में ही गुजारा है। उनका असली नाम शिल्पा आनंद है लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर ओहना शिवानंद कर लिया। उन्होंने बताया था कि शिल्पा बहुत ही कॉमन नाम है जिसकी वजह से उन्होंने अपना नाम बदला। उन्होंने साल 2007 में दिल मिल गए से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी जोड़ी काफी पॉपुलर हुई। लेकिन अचानक उन्होंने टीवी दुनिया को अलविदा कह दिया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के लिए आगे बढ़ी।

अमिताभ आमिर के साथ किया काम
साल 2008 में दिल मिल गए को उन्होंने छोड़ दिया। इसके पीछे का कारण बताया था कि, उनके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर से लड़ाई हो गई थी जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया और फिल्मी दुनिया में कदम रखा। यहां पर उन्होंने दो फिल्मों में काम किया जिनका नाम ‘अलर्ट 24×7’4 और ‘दीवाने हो गए’ हैं। लेकिन यह फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद साल 2010 में फिर से ओहाना ने टीवी की दुनिया में वापसी की। लेकिन फिर उन्हें वह सफलता हासिल नहीं हो पाई जिसकी वह हकदार थी इसी बीच उन्होंने अमिताभ और आमिर खान के साथ भी कई विज्ञापन में काम किया। बता दे ओहाना को आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘यह है लॉलीपॉप’ में देखा गया था।

अब क्या कर रही एक्ट्रेस?
अब ओहाना 40 साल की हो गई है और एक्टिंग की दुनिया से दूर मुंबई में खुशहाल जीवन की रही है। वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया से जुडी हुई है और वह अक्सर अपनी तस्वीर साझा करती रहती है। पिछले दिनों उन्होंने अपनी नई तस्वीरें साझा की थी जिन्हें देखने के बाद फैंस हैरान रह गए थे। दरअसल, ओहाना इसमें काफी बदली-बदली सी नजर आई थी।

ये भी पढ़ें: पर्दे पर करते हैं रोमांस, लेकिन असल जिंदगी में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन है ये TV सितारें

ताज़ा ख़बरें