पर्दे पर करते हैं रोमांस, लेकिन असल जिंदगी में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन है ये TV सितारें

श्वेता तिवारी और सिजेन खान ने 'कसौटी जिंदगी की' के जरिए घर-घर में सफलता हासिल की थी। लेकिन असल जिंदगी में यह दोनों एक दूसरे के दुश्मन है।

टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। यह अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा का कारण बनते हैं। हम अक्सर छोटे पर्दे पर देखते हैं कि जोड़ियां रोमांस करते हुए नजर आती है, लेकिन असल जिंदगी में इनका एक अलग ही किरदार रहता है। जी हां.. जहां हम पर्दे पर इन्हें रोमांटिक अंदाज में देखते हैं तो वहीं निजी जिंदगी में इनके बीच भी अनबन रहती है। आज हम आपको बताएंगे छोटे पर्दे से जुड़े कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में जिनकी रिश्ते काफी खराब रहे हैं।

हिना खान-करण मेहरा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर अभिनेत्री हिना खान और अभिनेता करण मेहरा का। इन दोनों ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम किया था। शो में दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आए थे, लेकिन असल जिंदगी में इन दोनों में बिल्कुल भी नहीं बनती थी।

दीपिका-अनस
दूसरा नाम है मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह और अभिनेता अनस रशीद का। दोनों ने टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया, लेकिन असल जिंदगी में यह दोनों सेट पर एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे।

श्वेता-सिजेन खान
इसके बाद नाम आता है पापुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और अभिनेता सिजेन खान का। दोनों ने ‘कसौटी जिंदगी की’ के जरिए घर-घर में सफलता हासिल की थी। लेकिन कम लोग जानते हैं कि असल जिंदगी में यह दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन है। जी हां.. पिछले दिनों सिजेन खान ने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि, श्वेता तिवारी के साथ काम करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी, जबकि श्वेता तिवारी ने भी कह दिया था कि, वह सिजेन खान की शक्ल भी देखना नहीं चाहती।

परिधि-रजत
वहीं पापुलर एक्ट्रेस परिधि शर्मा और अभिनेता रजत टोकस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रजत और परिधि ने पॉपुलर धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में काम किया था। जहां जोड़ी को सुनहरे पर्दे पर खूब पसंद किया गया तो निजी जिंदगी में इन दोनों के रिश्ते कोई खास अच्छे नहीं रहे।

दिव्यांका-करण पटेल
पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ तो आपने देखा ही होगा। इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने एक साथ किया किया। दोनों को इशिता और करण के रूप में बहुत प्यार भी मिला, लेकिन दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल के अच्छे रिश्ते नहीं थे। दोनों सेट पर बात भी नहीं करते थे।

ये भी पढ़ें: ऑनस्क्रीन भाई-बहन, ऑफस्क्रीन खूब चला प्रेम-प्रसंग, काम से ज्यादा चर्चा में रहा इन TV Stars का अफेयर!

ताज़ा ख़बरें